CDSCO ने बंद कराई ‘जहरीला’ सिरप बनाने वाली फैक्ट्री, राज्य ने जगह बदल बहाल कर दिया
लायसेंस; सिस्टम पर उठे सवालइंदौर की रीमन लैब्स, जिसे जहरीला कफ सिरप बनाने पर सीडीएससीओ ने 2023 में बंद कराया था, अब नए स्थान कंपेल में फिर शुरू हो गई है।
लायसेंस; सिस्टम पर उठे सवाल
इंदौर की रीमन लैब्स, जिसे जहरीला कफ सिरप बनाने पर सीडीएससीओ ने 2023 में बंद कराया था, अब नए स्थान कंपेल में फिर शुरू हो गई है। जांच में खतरनाक रसायन डाइएथिलिन ग्लायकोल (DEG) की पुष्टि के बावजूद राज्य औषधि विभाग ने उसी नाम और संचालक के साथ नया लाइसेंस जारी कर दिया। इससे केंद्र-राज्य एजेंसियों के तालमेल पर गंभीर सवाल उठे हैं।
जहरीला सिरप बनाने वाली रीमन लैब्स ने बदली जगह।
सीडीएससीओ ने बंद कराई फैक्ट्री, राज्य ने फिर खोली।
केंद्र-राज्य एफडीए समन्वय की कमी पर उठे सवाल।
इंदौर: जहरीला कफ सिरप बनाने के मामले में केंद्र किसी फैक्ट्री को बंद करवाता है तो राज्य उसे दूसरी जगह खुलवा देता है। इंदौर में ऐसा ही मामला सामने आया है। सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने सांवेर रोड की दवा फैक्ट्री रीमन लैैब्स को बंद करने का आदेश दिया था। संदूषित और जहरीले रसायन डाइएथिलिन ग्लायकोल (DEG) वाला कफ सिरप बनाने की पुष्टी होने के बाद अगस्त 2023 में यह कार्रवाई की गई थी। तब सांवेर रोड के सेक्टर-ई में यह फैक्ट्री संचालित हो रही थी।
WHO के अलर्ट पर की जांच
मुश्किल से सालभर बाद वही दवा फैक्ट्री इंदौर के दूसरे क्षेत्र कंपेल पर शुरू हो गई। जांच में अमानक दवा बनाने की पुष्टी होने के बाद भी फैक्ट्री का जगह बदलकर संचालित होना सिस्टम पर सवाल पैदा कर रहा है और आरोप भी लग रह हैं कि केंद्र और राज्य के एफडीए की पटरी नहीं बैठ रही। अफ्रीका में भारत से बनकर पहुंची नेचर कोल्ड नाम की एक दवा से 60 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई थी। यह दवा इंदौर की रिमन लैब से बनकर वहां निर्यात हुई थी।
WHO ने अलर्ट जारी किया तो केंद्र और राज्य की टीमें जांच के लिए इंदौर के सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री पर पहुंचे। वहां दवा तो मिली ही जांच में उसमें जहरीला तत्व मानक स्तर से कई गुना ज्यादा भी मिला। इसके बाद आदेश जारी कर दिया गया कि दवा फैक्ट्री का उत्पादन बंद किया जाए। तुरंत प्रभाव से सांवेर रोड की फैक्ट्री बंद करवा दी गई। हालांकि, बमुश्किल छह महीने बाद ही दवा फैक्ट्री का लायसेंस नए स्थान पर जारी कर दिया गया। ना फैक्ट्री का नाम बदला ना उसके संचालक और ना ही लायसेंस। दरअसल मामला पकड़ में आने से पहले दवा कंपनी ने अपनी नई फैक्ट्री का निर्माण शुरू कर दिया था।ऐसे में केंद्र की कार्रवाई से ना उसे किसी तरह का फर्क नहीं पड़ा बल्कि सरकारी अधिकारियों ने पहले फैक्ट्री बंद करवाने का ऐलान कर अपनी पीठ थपथपाई और पीछे से नई जगह लायसेंस भी दे दिया। बहाना ऐसा कि वो दवा न बने केंद्र के आदेश को किनारे कर राज्य के खाद्य औषधि प्रशासन ने दवा कंपनी का लायसेंस नई जगह पर जारी कर दिया।अब जब छिंदवाड़ा में डाइएथिलिन ग्लायकोल वाली खांसी की दवा से बच्चों की मौत का मामला सामने आया है तो वहां घेरे में आई दवा कंपनी को पूरी तरह बंद करवाने के साथ उसके संचालकों पर तुरत-फुरत में एफआइआर भी कर दी गई। एक जैसे मामलों में दो तरह की कार्रवाई के बाद प्रदेश के अफसर घेरे में है। राज्य का औषधि प्रशासन सफाई दे रहा है कि लायसेंस जारी करते हुए शर्त डाल दी गई कि जो दवा अमानक निकली उसका उत्पादन कंपनी ना करें। फैक्ट्री के संचालक भी स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने नई फैक्ट्री खोल ली है। जो दवा अमानक निकली उसका उत्पादन नहीं कर रहे क्योंकि अनुमति नहीं मिली।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 16 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 16 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले