देश की बात, आपके शहर से
ड्रिंक एंड ड्राइव में पहली बार ऐसी सख्ती: लॉ छात्र को रौंदने वाले नशेड़ी ड्राइवर के दोस्तों को भी भेजेंगे जेल
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

ड्रिंक एंड ड्राइव में पहली बार ऐसी सख्ती: लॉ छात्र को रौंदने वाले नशेड़ी ड्राइवर के दोस्तों को भी भेजेंगे जेल

ड्रिंक एंड ड्राइव में पुलिस पहली बार ऐसी सख्ती करने जा रही है। रिंग रोड पर तेज रफ्तार स्पीड में कार से बाइक सवार लॉ के छात्र को दर्दनाक तरीके से रौंदने वाले नशेड़ी ड्राइवर के दोस्तों को भी भंवरकुआं पुलिस जेल भेजेगी।

Abhishek Raghuvanshi4 अक्टूबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ड्रिंक एंड ड्राइव में पुलिस पहली बार ऐसी सख्ती करने जा रही है। रिंग रोड पर तेज रफ्तार स्पीड में कार से बाइक सवार लॉ के छात्र को दर्दनाक तरीके से रौंदने वाले नशेड़ी ड्राइवर के दोस्तों को भी भंवरकुआं पुलिस जेल भेजेगी। अभी ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि घटना के बाद से ही उसके साथी फरार हैं। अधिकांश मामलों में पुलिस सिर्फ वाहन चालक को ही आरोपी बनाती थी।
भंवरकुआं टीआई राजकुमार यादव ने बताया 26 सितंबर की रात 3.30 बजे दर्दनाक हादसे में लॉ के छात्र आशुतोष शर्मा की मौत हो गई थी। जांच में सीसीटीवी कैमरों के आधार पर एक कार का पता चला, जिस पर भारत सरकार लिखा था। यह कार घटना के पहले चोइथराम मंडी गई थी। वहीं से कैमरे के फुटेज मिले थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर आशाराम निवासी अभिनव नगर को गिरफ्तार किया था। अभी तक अधिकांश मामलों में सिर्फ ड्राइ‌वर को ही आरोपी बनाया जाता था, इसमें कार सवार तीन युवकों को भी पकड़ेंगे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जेल भी भेजेंगे, ताकि आगे से कार में बैठे लोग ड्राइवर को गाड़ी धीमे चलाने के लिए आगाह करें।
एक्सीडेंट के बाद भी किसी ने नहीं रोका
घटना के वक्त आरोपी ड्राइ‌वर आशाराम के साथ कार में तीन युवक और बैठे थे। टक्कर के बाद उन्होंने भी कार को रोकने का प्रयास नहीं किया। न सड़क पर पड़े युवक की सुध ली। फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाइक सवार अपनी लेन में जा रहा है। तभी पीछे से आई कार ने टक्कर मारी। उसे कई फीट तक घसीटा। बाइक और सड़क के घर्षण से चिंगारियां भी निकली।
एक के पकड़ाने पर बाकी दो और मिलेंगे
टीआई ने बताया ड्राइवर अपने एक साथी का ही नाम बता पाया। उसका कहना है कि कार में बैठे बाकी दो युवक उसके दोस्त के दोस्त थे। इसलिए वह उनसे ज्यादा परिचित नहीं था। अब जिस युवक का नाम बताया है, उसकी तलाश की जा रही है। वह घर से फरार है। उसके पकड़ाने पर ही पुलिस बाकी दो अन्य तक पहुंचेगी।
15 दिन में 14 बड़े वाहन पकड़े, सभी ड्राइवर नशे में थे
पुलिस ने 15 दिन में 14 बड़े वाहन पकड़े हैं, जो नो एंट्री में जा रहे थे। इन सभी वाहनों के ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहे थे। 16 से 30 सितंबर के बीच पुलिस ने 439 वाहन नो एंट्री में जाते पकड़े हैं। वर्ष 2024 में 1800 से ज्यादा लोगों को पकड़ा, जो शराब पीकर वाहन चला रहे थे। वहीं 250 से ज्यादा एक्सीडेंट उन्हीं वाहनों से हुए थे, जिनमें ड्राइवर शराब पीकर वाहन चला रहा था। इन ढाई सौ दुर्घटनाओं में 85 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हुए थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 17 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 17 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑