देश की बात, आपके शहर से
इंदौर में कल RSS का पथ संचलन:सह सरकार्यवाह अरुण कुमार समेत 2 लाख स्वयंसेवक होंगे शामिल
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इंदौर में कल RSS का पथ संचलन:सह सरकार्यवाह अरुण कुमार समेत 2 लाख स्वयंसेवक होंगे शामिल

इंदौर में कल RSS का पथ संचलन निकलेगा। इसमें 2 लाख स्वंयसेवक शामिल होने की संभावना है। संघ के पथ संचलन इस बार इंदौर में 34 स्थानों से निकलेंगे।

Abhishek Raghuvanshi4 अक्टूबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में कल RSS का पथ संचलन निकलेगा। इसमें 2 लाख स्वंयसेवक शामिल होने की संभावना है। संघ के पथ संचलन इस बार इंदौर में 34 स्थानों से निकलेंगे। खास बात यह है कि पथ संचलन में अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह अरुण कुमार शामिल होंगे। वह कनाडिया क्षेत्र के पथ संचलन में शामिल होंगे। इंदौर में अलग-अलग समय पर पथ संचलन निकलेगा।
5 अक्टूबर को निकलने वाले पथ संचलन में संघ के दो लाख से ज्यादा स्वयंसेवक अनुशासन की कदमताल करते नजर आएंगे। संघ का लक्ष्य दो लाख से ज्यादा स्वयंसेवकों को जुटाने का है। संघ के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर अब भी लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं।
वहीं कल निकालने वाले कुछ पथ संचलन सुबह 8 से 8.30 के बीच कुछ निकलेंगे, वहीं कुछ पथ संचलन दोपहर बाद यानी करीब 4 बजे बाद भी निकलेंगे। वहीं संघ ने इस बार पथ संचलन में व्यापारी, उद्योगपति, समाजसेवी, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, कॉर्पोरेट सेक्टर के कर्मचारी और अन्य पेशेवरों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया है। पथ संचलन में सभी प्रतिभागी संघ के पारंपरिक गणवेश में रहेंगे। पिछले साल लगभग 65 हजार स्वयंसेवक पथ संचलन में शामिल हुए थे।
पथ संचलन की दो बड़ी बात
इस बार संघ के पथ संचलन की दो बड़ी विशेषताएं हैं। पहला यह कि इस बार शताब्दी वर्ष में पथ संचलन निकल रहा है जिसके कारण स्वयंसेवकों में खासा उत्साह है। दूसरा यह कि विजयादशमी पथ संचलन में अरसे बाद अखिल भारतीय स्तर के पदाधिकारी आ रहे हैं। संघ सूत्रों का कहना है कि अरुण कुमार हजारों स्वयंसेवकों को शताब्दी वर्ष का संदेश भी देंगे।
बुजुर्ग स्वयंसेवकों के लिए विशेष व्यवस्था
संघ ने वरिष्ठ स्वयंसेवकों के लिए भी विशेष योजना बनाई है। 70 से 80 वर्ष की आयु वाले स्वयंसेवक जो लंबी दूरी नहीं चल सकते, वे घर की छतों या मंचों से पथ संचलन का स्वागत करेंगे। वे भी पूर्ण गणवेश में रहेंगे और समारोह का हिस्सा होंगे।
पथ संचलन के मार्ग को भगवा ध्वजों (पताकाओं) से सजाया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विशेष योजना बनाई गई है ताकि आम जन को कोई असुविधा न हो। स्वयंसेवकों के अनुशासन और प्रशासन की मदद से पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जाएगा।
एक लाख नई गणवेश हुई तैयार
संघ ने इस बार पथ संचलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की है। सैकड़ों समाज संघ के पथ संचलन के स्वागत के लिए जुटेंगे। बड़ी संख्या में महिलाएं भी पुष्पवर्षा करेंगी। आरती उतारेंगी।
ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हो सकें, इसके लिए स्वयंसेवक पूरे जिले में घर-घर दस्तक दे रहे हैं। पहली बार संघ पथ संचलन में समूचे जिले के हर घर से कम से कम एक सदस्य को पथ संचलन में शामिल करने जा रहा है। पिछले साल पथ संचलन में 60 से 65 हजार स्वयंसेवक शामिल हुए थे। इस बार डेढ़ से दो लाख स्वयंसेवकों के साथ पथ संचलन निकालने की तैयारी है।
संघ ने एक लाख नई गणवेश तैयार की थी, जो स्वयंसेवकों तक पहुंच गई हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 18 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 18 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑