इंदौर में EOW की बड़ी कार्रवाई, फर्जी नोटिस चस्पा कर ब्लैकमेल करने वाला एआरओ और बिल कलेक्टर गिरफ्तार
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने शुक्रवार दोपहर सहायक राजस्व अधिकारी (एआरओ) पुनीत अग्रवाल और बिल कलेक्टर रोहित सावले को घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने शुक्रवार दोपहर सहायक राजस्व अधिकारी (एआरओ) पुनीत अग्रवाल और बिल कलेक्टर रोहित सावले को घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित जाली नोटिस जारी कर स्क्रैप व्यवसायी संतोष सिलावट से 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे
ईओडब्ल्यू ने एआरओ पुनीत अग्रवाल और बिल कलेक्टर रोहित सावले को घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया
आरोपित जाली नोटिस जारी कर स्क्रैप व्यवसायी संतोष सिलावट से 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे
पीड़ित ने 40 हजार रुपये में समझौता किया और दोनों को रंगेहाथ पकड़वा दिया
इंदौर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने शुक्रवार दोपहर सहायक राजस्व अधिकारी (एआरओ) पुनीत अग्रवाल और बिल कलेक्टर रोहित सावले को घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित जाली नोटिस जारी कर स्क्रैप व्यवसायी संतोष सिलावट से 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। पीड़ित ने 40 हजार रुपये में समझौता किया और दोनों को रंगेहाथ पकड़वा दिया।
धमकी और ताला लगाया
एसपी (ईओडब्ल्यू) रामेश्वर यादव के अनुसार यह वाकया स्कीम-140 स्थित नगर निगम के जोन-19 का है। गीता नगर निवासी संतोष सिलावट स्क्रेप का व्यवसाय करते हैं और पिपल्याहाना क्षेत्र में आलोक दीक्षित से गोदाम किराए पर लिया है। आरोपित पुनीत अग्रवाल और रोहित ने गोदाम को शासकीय भूमि पर बनाने का आरोप लगाकर उन्हें धमकाया। जब सिलावट ने रिश्वत देने से इन्कार किया तो आरोपितों ने जाली नोटिस जारी कर गोदाम पर चस्पा कर दिया और उन्हें धमकाया, साथ ही गोदाम पर ताला भी लगा दिया।
परेशान होकर सिलावट ने आरोपितों से बात की और डीएसपी (ईओडब्ल्यू) कन्हैया लाल दांगी को शिकायत की। आरोपितों ने 40 हजार रुपये में समझौता किया और शुक्रवार को रुपये लेकर कार्यालय बुलाया। सिलावट दोपहर को रुपये लेकर पहुंचा, तभी ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारकर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में रोहित के बैग से एक लाख 24 हजार 600 रुपये मिले, जो लोगों से वसूले गए थे। आरोपितों ने बहाना बनाया कि ये रुपये कलेक्शन के हैं, लेकिन वे इसकी रसीद नहीं दे पाए।
इसे हुई गिरफ्तारी
आरोपितों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। निरीक्षक कैलाशचंद्र पाटीदार के अनुसार, यह मामला जनवरी माह से शुरू हुआ था। आरोपितों ने संपत्ति कर के बहाने सिलावट को धमकाया और रुपये मांगे। सिलावट ने गोदाम बचाने के लिए 70 हजार रुपये दिए। इसके बाद रोहित ने दोबारा नोटिस जारी कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब सिलावट ने जवाब नहीं दिया, तो गोदाम पर जबरदस्ती ताला लगा दिया। पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो फर्जी नोटिस की प्रतियां भी मिलीं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 16 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 16 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले