देश की बात, आपके शहर से
सभी राजस्व प्रकरण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक निराकृत हों
देश 12 बार पढ़ी गई

सभी राजस्व प्रकरण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक निराकृत हों

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध होगी कार्रवाई कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्नइंदौर,जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण की गति व गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Abhishek Raghuvanshi29 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध होगी कार्रवाई

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न
इंदौर,
जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण की गति व गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टरों से लेकर एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने आरसीएमएस, नामान्तरण, बटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती, सीएम हेल्पलाइन, पीएम किसान, फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवायसी, राजस्व वसूली, खरीफ गिरदावरी, स्वामित्व योजना, नक्शा प्रोजेक्ट, भू-सर्वेक्षण/री-सर्वे, भू-अभिलेख डिजिटाइजेशन तथा फसल क्षति प्रकरणों सहित सभी महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री गौरव बैनल, श्री पंवार नवजीवन विजय, श्री रिंकेश वैश्य, श्री रोशन राय, श्रीमती निशा डामोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी राजस्व प्रकरण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक निराकृत हों, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों में पारित सभी आदेश पारदर्शी और सटीक हों, ताकि जनता को न्याय मिले और शासन के हित सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि निराकृत प्रकरणों का रेण्डम निरीक्षण किया जाएगा। पारित आदेशों की रेण्डम रूप से कलेक्टर और अपर कलेक्टर स्वयं समीक्षा करेंगे।
बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि हमारा काम जनता की सेवा करना है। जनता के कार्य समय-सीमा में, गुणवत्ता के साथ पूरे हों। शासन की संपत्ति की सुरक्षा और हितों की रक्षा हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि किसी की लापरवाही से शासन के विरुद्ध निर्णय आता है, तो कठोर कार्रवाई तय है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने निर्देश दिये कि प्रत्येक राजस्व प्रकरण आरसीएमएस में दर्ज हो। नामान्तरण, बटवारा व सीमांकन प्रकरणों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए मार्गदर्शी निर्देश तैयार करने के निर्देश अपर कलेक्टरों को दिये गए। कहा गया कि नोटिस के प्रारूप में समयानुसार सुधार हो। नोटिस स्पष्ट बनाए जाएं।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि ऐसे प्रयास किए जाए जिससे की राजस्व प्रकरणों के निराकरण में इंदौर को प्रदेश में नंबर-वन बनाया जा सकें। उन्होंने डायर्वशन वसूली का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोयाबीन खरीदी की सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान रखा जाए। किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज और खाद उपलब्ध हो ऐसी व्यवस्था बनायी रखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम कानून व्यवस्था पर सतत निगरानी रखें और अपने-अपने अनुभाग में समन्वयक अधिकारी की भूमिका निभाये, शासकीय योजनाओं व कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को परेशानी न हो और उनके कार्य समय पर पूरे हों।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 2 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 2 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 2 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 2 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 2 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 2 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 2 घंटे पहलेस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूपLifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 2 घंटे पहले
NHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 5 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 7 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 7 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 9 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 9 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 10 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 11 घंटे पहलेCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टरSportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 11 घंटे पहले
↑