देश की बात, आपके शहर से
आपदा प्रबंधन को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में हुई विभागवार समीक्षा बैठक
देश 0 बार पढ़ी गई

आपदा प्रबंधन को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में हुई विभागवार समीक्षा बैठक

कलेक्टर श्री वर्मा ने आपदा के वक्त राहत और बचाव कार्यों में पूर्ण समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देशइंदौर,जिले में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

Abhishek Raghuvanshi29 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कलेक्टर श्री वर्मा ने आपदा के वक्त राहत और बचाव कार्यों में पूर्ण समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
इंदौर,
जिले में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम के अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी सहित सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने विभागवार आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग की कार्ययोजना स्पष्ट और क्रियान्वित करने योग्य होनी चाहिए। किसी भी आकस्मिक स्थिति में चाक-चौबंद व्यवस्था इस तरह से बनाई जाए कि राहत और बचाव दल समय पर मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही कर सकें।
उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के कार्यों का प्रभाव मौके पर प्रभावी रूप से दिखना चाहिए। हमारे प्रयास ऐसे हों कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में जनहानि न हो और नुकसान न्यूनतम रहे।
कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित अंतराल पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाए, ताकि आपदा की वास्तविक स्थिति में त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया दी जा सके। उन्होंने कहा कि जनता और वॉलिंटियर्स को भी जागरूक करना उतना ही आवश्यक है। जनसामान्य को बचाव के प्राथमिक उपायों और आपातकालीन संपर्क नंबरों की जानकारी समय-समय पर दी जाए।
बैठक में संभावित प्राकृतिक और मानवीय आपदाओं से निपटने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। निर्देश दिए गए कि आपदा के समय स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और एम्बुलेंस की तैनाती समय पर हो। विद्युत आपूर्ति व संचार व्यवस्था को संकट की घड़ी में भी सुचारू रखा जाए। पुलिस और बचाव दलों की तैनाती तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता समय पर हो। राहत शिविरों की व्यवस्था और खाद्यान्न व दवाओं का पर्याप्त भंडारण भी आवश्यकता होने पर तुरंत किया जा सके, ऐसी कार्ययोजना पूर्व से ही तैयार रखी जाए।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें और समय पर फील्ड विज़िट भी करें। किसी भी विभाग की लापरवाही से राहत व बचाव कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिये कि पूर्व में हुई आपदाओं से सबक लेकर बेहतर कार्ययोजना तैयार की जाए और उसमें आवश्यक सुधार किए जाएं।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि आपदा आने से पहले ही तैयारी इतनी पुख्ता हो कि संकट का असर न्यूनतम हो और आमजन सुरक्षित रहें।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 2 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 2 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 2 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 2 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 2 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 2 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 2 घंटे पहलेस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूपLifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 2 घंटे पहले
NHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 5 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 7 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 7 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 9 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 9 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 10 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 11 घंटे पहलेCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टरSportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 11 घंटे पहले
↑