CCTV से बचने के लिए नर्मदा नदी में कपड़े बहा कर भागा चोर, जमीन में गाढ़े तीस लाख के जेवर
इंदौर के पॉश कॉलोनियों में चोरी करने वाले शातिर चोर दीपक बंसल को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इंदौर के पॉश कॉलोनियों में चोरी करने वाले शातिर चोर दीपक बंसल को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने के डर से अपने कपड़े नर्मदा नदी में बहा दिए और आभूषणों से भरा बैग जमीन में गाढ़ दिया। एसीपी आदित्य पटले के अनुसार 4 सितंबर को स्कीम-74 निवासी जगदीश पांडा के घर में चोरी हुई थी।
नर्मदा में कपड़े विसर्जित कर भागा चोर
जमीन में गाढ़े तीस लाख के जेवर
पुताई की आड़ में चोरी करना स्वीकारा
इंदौर। पॉश कॉलोनियों में चोरी करने वाले शातिर चोर दीपक बंसल को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने स्कीम-74, बंगाली चौराहा पर चार जगहों की चोरियां स्वीकारी है। आरोपित ने सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने के डर से उसने वस्त्र नर्मदा नदी में बहा दिए और आभूषणों से भरा बैग जमीन में गाढ़ दिया। एसीपी आदित्य पटले के अनुसार 4 सितंबर को स्कीम-74 निवासी जगदीश पांडा के घर में चोरी हुई थी। जगदीश माता-पिता की देखभाल के लिए उड़ीसा चले गए थे।
20 सितंबर को लौटे और चोरी की रिपोर्ट लिखवाई। जगदीश ने पुलिस को बताया आरोपित लॉकर तोड़कर 25 हजार रुपये कैश और करीब 30 लाख रुपये कीमती आभूषण चुरा कर ले गया है। उसने घर में लगा डीवीआर भी उखाड़ दिया। पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कईं स्थानों पर रिकार्डिंग नहीं मिली और कईं स्थानों के कैमरे बंद मिले। बैकट्रेक के दौरान आरोपित दीपक पुत्र भागीरथ बंसल निवासी मदर इंडिया कॉलोनी इदगाह हिल्स भोपाल के फुटेज मिल गए।
चोर पर 19 केस दर्ज
दीपक कुछ माह से कृष्णबाग कालोनी में रहने आ गया था। वह तीन महीने पूर्व ही जेल से छूटा है। उसके विरुद्ध लसूड़िया, कनाड़िया,विजयनगर, एमआइजी में 19 केस दर्ज है। एसआइ बलवीर रघुवंशी,प्रधान आरक्षक रविंद्र रघुवंशी नीलेश मल्होत्रा, कमल शाक्यवार की टीम ने आरोपित खंडवा के ग्राम खड़की से पकड़ लिया। दीपक ने बताया वह अकेला ही चोरी करता है। रंगाई-पुताई की आड़ में सूने घरों की रैकी कर लेता था। बैग में हमेशा टॉमी लेकर जाता था।
मौका मिलते ही ताले तोड़ कर चोरी कर लेता था। जगदीश के घर से चुराए आभूषण उसने मौसी को सौंपे थे। मौसी ने जगदीश के इशारे पर आभूषणों से भरा बैग जमीन में गाढ़ दिया। उसने यह भी बताया कि सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने के कारण रास्ते में वस्त्र बदले और नर्मदा नदी में कपड़े बहा दिए थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 2 घंटे पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 2 घंटे पहले
Lifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 2 घंटे पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 5 घंटे पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 7 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 7 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 9 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 9 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 10 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 11 घंटे पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 1 दिन पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 1 दिन पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 1 दिन पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 1 दिन पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 1 दिन पहले