पेट के आर-पार निकल गए थे तीन सरिये, इंदौर में जटिल ऑपरेशन कर डाॅक्टरों ने बचाई मजदूर की जान
इंदौर शहर के एम वाय अस्पताल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। यहां एक मजदूर दूसरी मंजिल से पैर फिसलने से खड़े लोहे के सरियों पर गिर गया। गिरते ही एक कॉलम के तीन सरिये उसके पेट में आर-पार हो गए।
इंदौर शहर के एम वाय अस्पताल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। यहां एक मजदूर दूसरी मंजिल से पैर फिसलने से खड़े लोहे के सरियों पर गिर गया। गिरते ही एक कॉलम के तीन सरिये उसके पेट में आर-पार हो गए। हालांकि डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई है।
इंदौर। देवरिया उत्तरप्रदेश के मुंढेरा पोस्ट शाजापुर के मूल निवासी 25 वर्षीय नितेश पिता मुकेश जायसवाल पिछले चार साल से इंदौर मे सेटरिंग का कार्य कर रहे है। 20 सितंबर दोपहर चार बजे फिनिक्स मॉल के सामने चर्च साइड सेटरिंग का कार्य कर रहे थे। दूसरी मंजिल से पैर फिसलने से नीचे गिर गए। नीचे सेपटिक टेंक का कार्य चल रहा था, जिसमें कॉलम के सरिये निकले हुए थे। गिरते ही एक कॉलम के तीन सरिये पेट में आर-पार हो गए।
दो लोहे के सरिये पेट से आर-पार थे
मरीज को उसके जीजा ने रस्सी से बांध कर सरिये को काटकर तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से एमवाय अस्पताल लेकर आए। विशेष चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच की जिसमें दो लोहे के सरिये पेट से आर-पार हुए थे। एक सरिया उल्टी तरफ की जांघ में आर-पार हो गया था। डॉ. सुदर्शन ओडिया की टीम ने तुरंत ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। सरियो को समय से नहीं निकालते तो नितेश की जान का खतरा था। उनको तुरंत भर्ती करके फ्लूड्स और खून चढ़ाया गया और सर्जरी के लिए ऑपरेशन थिएटर में लिया गया।
पेट में जमा हो गया था एक लीटर खून
ऑपरेशन के दौरान सरिये के कारण एक लीटर खून जो पेट में जमा हुआ था, उसे निकाला। धीरे-धीरे तीनों सरियों को निकाला गया और सरियों के कारण बड़ी आंत, छोटी आंत और अंत्रपेशी में तीन जगह छेद हो गया था, जिसे ऑपरेशन के दौरान सीलकर ठीक किया। ऑपरेशन के दौरान पता चला की सरियों के कारण रीड़ और कूल्हे की हड्डी भी आर पार जाने के कारण फ्रेक्चर हो गया था, तुरंत इलाज किया।
पांच दिन के बाद मरीज जनरल वार्ड में शिफ्ट
पांच दिन मरीज का एमवाय अस्पताल के आइसीयू में 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया। शुक्रवार को पांच दिन बाद मरीज को अच्छे से खाना पीना चालू करके स्टेबल कंडीशन में जनरल वार्ड शिफ्ट किया। मरीज की दो से तीन दिन में छुट्टी कर दी जाएगी। यदि समय पर डॉक्टरों की टीम ने मरीज का इलाज नहीं किया होता तो मरीज की जान जाना निश्चित था।
एमवाय अस्पताल में इलाज फ्री में किया और मरीज की जान बचाई। इस जटिल सर्जरी को जनरल सर्जरी विभाग विभागाध्यक्ष डा. अरविंद कुमार शुक्ल के नेतृत्व में प्रोफेसर डा. ओडिया, असिस्टेंट प्रोफेसर डा. संजय कुमार महाजन, डा. सतीश वर्मा, डा. यश अग्रवाल, डा. अभिनय सोनी, डा. अर्पित तिवारी, डा. ध्रुवसिंह गोहिल की टीम ने सफलतापूर्वक संपन्न किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 2 घंटे पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 2 घंटे पहले
Lifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 2 घंटे पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 5 घंटे पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 7 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 7 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 9 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 9 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 10 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 11 घंटे पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 1 दिन पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 1 दिन पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 1 दिन पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 1 दिन पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 1 दिन पहले