ICU बेड नहीं मिलने से एक साल की बच्ची की मौत, MGM कॉलेज में फिर सामने आई लापरवाही
चूहाकांड के बाद भी एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। 19 सितंबर को आइसीयू बेड नहीं मिलने के कारण एक वर्षीय बालिका की मौत का मामला सामने आया है।
चूहाकांड के बाद भी एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। 19 सितंबर को आइसीयू बेड नहीं मिलने के कारण एक वर्षीय बालिका की मौत का मामला सामने आया है। बालिका गरीब परिवार से थी और देवास जिले से इलाज के लिए यहां रेफर किया गया था।
इंदौर। चूहाकांड के बाद भी एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। 19 सितंबर को आइसीयू बेड नहीं मिलने के कारण एक वर्षीय बालिका की मौत का मामला सामने आया है। बालिका गरीब परिवार से थी और देवास जिले से इलाज के लिए यहां रेफर किया गया था। इस संबंध में बालिका के पिता ने शिकायत भी की है।
अभी तक किसी से चर्चा नहीं
बालिका के माता-पिता भी चार दिन से जयस संगठन के साथ बेटी को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर बैठे हैं, लेकिन अभी तक किसी ने उनसे चर्चा तक नहीं की। रमेश निवासी बड़ीकराड़, कन्नौद (देवास) ने बताया कि उनकी एक वर्षीय बालिका रिद्धि को बुखार के बाद उल्टी-दस्त होने लगे। जिसे हम जिला अस्पताल देवास में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। यहां उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे चाचा नेहरू अस्पताल (एमवायएच) इलाज के लिए रेफर किया गया। 19 सितंबर को 3.30 बजे एमवायएच में भर्ती करवाया गया।
दो घंटे बाद कहा कि इलाज यहां नहीं होगा
डॉक्टरों ने बोला कि आईसीयू बेड खाली नहीं है। यदि इलाज करवाना है तो पांच दिन रुकना पड़ेगा। डाक्टरों ने लिखा कि इलाज नहीं करवाना और करवाएं हस्ताक्षर पिता ने बताया कि अस्पताल में दो घंटे रुकने के बाद कहा कि इसका इलाज यहां नहीं होगा। इसके बाद उनसे कहा कि बच्ची का इलाज निजी अस्पताल में नहीं करवा सकता हूं, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने अपने हाथों से दस्तावेज पर लिख दिया कि मुझे अपनी बेटी का इलाज नहीं करवाना और मुझसे हस्ताक्षर करवा लिए।
एंबुलेंस ड्राइवर ने भी उठाया मौके का फायदा
बालिका को लेकर घर के लिए एमवाय अस्पताल से निकला। जाने के लिए व्यवस्था नहीं होने के कारण शासकीय एंबुलेंस से घर आया। लेकिन बाद में वह खुद को निजी एंबुलेंस बताने लगा। एंबुलेंस गाड़ी का नंबर एमपी 09 एडी 2547 है। चालक ने मुझसे 2600 रुपये वसूल लिए। घर पहुंचने के बाद बालिका की मौत हो गई। अधिकारियों का कहना है कि हमें इस संबंध में जानकारी नहीं है, हम पता कर मामले की जांच करेंगे।
शासकीय अस्पताल और पीडियाट्रिक बेड
चाचा नेहरू अस्पताल – 110
चाचा नेहरू आइसीयू – 20
एमवायएच चेस्ट वार्ड – 100
एमटीएच न्यू बोर्न यूनिट – 100
पीसी सेठी अस्पताल – 40
पीसी सेठी एनआइसीयू – 20
पीसी सेठी एनएचडीयू – 7
पीसी सेठी पीडियाट्रिक आइसीयू – 7

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 12 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 13 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले