इंदौर में प्रॉपर्टी ब्रोकर पर फिल्मी स्टाइल में फायरिंग, आंखों में मिर्ची झोंक कर सरेराह गोलियां मारी
मनोज साईंकृपा कॉलोनी स्थित ऑफिस से निकल कर* महालक्ष्मीनगर स्थित घर जा रहा था। जैसे ही नरीमन पाइंट(तुलसीनगर वाला कट) पहुंचा सामने से सफेद रंग की कार आई और मनोज की कार(एमपी 09सीआर 1234)से टकरा दी।
मनोज साईंकृपा कॉलोनी स्थित ऑफिस से निकल कर* महालक्ष्मीनगर स्थित घर जा रहा था। जैसे ही नरीमन पाइंट(तुलसीनगर वाला कट) पहुंचा सामने से सफेद रंग की कार आई और मनोज की कार(एमपी 09सीआर 1234)से टकरा दी। मनोज गुस्से में उतरा और टक्कर मारने वाली कार चालक को गालियां दी। चालक ने डर कर कांच चढ़ा लिया। मनोज आरोपित की कार पर मुक्के मारने लगा।
घर जाते वक्त सन सिटी के पास टक्कर मारकर कार रोकी।
ब्रोकर को बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ा कर तीन बार किए फायर।
पुलिस ने तीन संदेहियों को सीसीटीवी फुटेज देखकर पकड़ा।
इंदौर। शहर के व्यस्तम महालक्ष्मीनगर क्षेत्र में बदमाशों ने भूमाफिया मनोज नागर पर फायर कर दिए। बदमाशों ने सरेराह कार रोकी और फिल्मी अंदाज में गोलियां चलाई। मनोज को दो गोली हाथ में एक गोली पेट में लगी है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मनोज न्यायनगर जमीन घोटाले का आरोपित भी है। उसका दोपहर में ही जमीन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने बयान के बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
यह है पूरा मामला
डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक के अनुसार घटना बुधवार शाम करीब सात बजे सन सिटी के समीप की है। मनोज साईंकृपा कॉलोनी स्थित ऑफिस से निकल कर महालक्ष्मीनगर स्थित घर जा रहा था। जैसे ही नरीमन पाइंट(तुलसीनगर वाला कट) पहुंचा सामने से सफेद रंग की कार आई और मनोज की कार(एमपी 09सीआर 1234)से टकरा दी। मनोज गुस्से में उतरा और टक्कर मारने वाली कार चालक को गालियां दी।
चालक ने डर कर कांच चढ़ा लिया। मनोज आरोपित की कार पर मुक्के मारने लगा। तभी दूसरी साइड से एक युवक आया और मनोज की आंखों में मिर्ची झोंक दी। मनोज बचने की कोशिश करने लगा पर अचानक हेलमेट पहना युवक आ गया और उस पर फायर किया। मनोज के हाथ में गोली लगी और बच कर सन सिटी कॉलोनी की तरफ भागा। शूटर ने दूसरी बार फायर किया जो दूसरे हाथ में जाकर लगी।
मनोज चिल्लाते हुए कॉलोनी के गेट पर गया और गार्ड रामेश्वर से कहा अंकल मुझे गोली मार दी। तभी हेलमेट पहने बदमाश ने मनोज के पेट में भी गोली मार दी। मनोज धड़ाम से जमीन गिर गया। बदमाश कार लेकर महालक्ष्मीनगर की तरफ भाग गए। मनोज को लोग बाम्बे अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी।
हमलावरों की तस्वीर मिल गई डीसीपी जोन कुमार प्रतीक,एडीसीपी अमरेंद्रसिंह और टीआई तारेश सोनी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो हमलावरों की तस्वीर मिल गई। मनोज का बाम्बे अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसने बयान में बताया दोपहर को लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसी कारण हमला होने की संभावना जताई गई है। पुलिस ने तीन लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है।
भूमाफिया विरोधी मुहिम में पकड़ा गया मनोज
एडीसीपी अमरेंद्रसिंह के अनुसार 50 वर्षीय मनोज उर्फ मनोहर पुत्र रामचरण नागर पहले धीरज नगर में रहता था। उसके विरुद्ध खजराना थाने में ब्लैकमेलिंग,धोखाधड़ी के पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज है।
मनोज न्यायनगर जमीन घोटाले में मुख्य आरोपित रहा है। मनोज के साथ रामकृष्ण चुन्नीलाल तिरोले,हेमंत अयोध्या प्रसाद यादव,राजेश किशोर राठौर,कमल भेरुलाल सोलंकी,राकेश पांडे,दीनू चौहान,भारत रघुवंशी न्याय नगर जमीन घोटाले में लिप्त रहे है।
आरोपितों को पुलिस भूमाफिया विरोधी अभियान में कईं बार गिरफ्तार कर चुकी है। मनोज फिलहाल महालक्ष्मीनगर स्थित एमआर-3 में रहने चला गया था। डीसीपी के अनुसार आरोपितों के नाम स्पष्ट हो गए है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 12 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 13 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले