
इंदौर- पुलिस थाना विजयनगर क्षैत्र में कल दिनांक 23/09/2025 को रात्रि लगभग 11.00 बजे पुलिस टीम द्वारा ऐरोप्लेन चौराहे पर रूटीन वाहन चैकिंग की जा रही थी। उसी समय सायाजी चौराहे से वाहन क्रमांक MP09EB7828 के चालक द्वारा वाहन चैकिंग को देख उससे बचकर भागने के प्रयास में अपनी FORD ECO SPORTS CAR को जल्दी से रिवर्स लेते हुये पहले लाँ औमनी गार्डन की बाऊण्ड्री वाल में जोर से टक्कर मार दीवार को छतिग्रस्त किया, जैसे ही सायाजी के पास पेट्रोल पंप के कर्मचारियों द्वारा उसे टोका गया तो उसके द्वारा वहाँ पर काम करने वाले मुकेश चौहान को तेज गति से कार को चलाते हुये गंभीर घायल करते हुये भाग गया।
घायल मुकेश चौहान काफी गंभीर चोट होने से ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस द्वारा घटना स्थल पर उपस्थित संजय मेवाड़ा की रिपोर्ट पर से वाहन चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
विवेचना के दौरान आज घायल मुकेश चौहान ने बताया कि FORD ECO SPORTS CAR क्रमांक MP09EB7828 के चालक रांग साईड़ से पेट्रोल पंप तरफ भाग रहा था जिससे लाँ औमनी गार्डन की बाऊड्रीवाल क्षतिग्रस्त कर दी थी तो मैने ड्रायवर को रोका और बोला कि रांग साईड़ क्यों जा रहे हो तो वाहन चालक ने मुझ पर जान से मारने की नियत से गाड़ी पीछे भगाई पीड़ित मुकेश चौहान पेट्रोल पंप के अंदर भागा तो ड्राईवर ने पीछा करते हुये पेट्रोल पंप परिसर में उसके पर जान से मारने की नियत से जानबूझ कर टक्कर मार दी। जिस पर प्रकरण में हत्या के प्रयास की धारा 109 बी.एन.एस का ईजाफा कर आरोपी कार चालक सुशील तिवारी उम्र 28 साल नि. स्कीम नंबर 134 निपानिया इदौर को गिरफतार कर उक्त वाहन जप्त किया गया है, जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
