बंजारा समाज द्वारा एक दिवसीय भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका विषय पर 65 प्रतिभागियों ने प्रस्तुत किए विचार इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर बंजारा समाज के तत्वावधान में एक दिवसीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका विषय पर 65 प्रतिभागियों ने प्रस्तुत किए विचार
इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर बंजारा समाज के तत्वावधान में एक दिवसीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “आधुनिक भारत के निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका” रखा गया, जिस पर प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत कर संघ के भूतकाल, वर्तमान और भविष्य की महत्ता पर प्रकाश डाला।
इस प्रतियोगिता में इंदौर महानगर सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न अंचलों से लगभग 65 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्र निर्माण में भूमिका, समाज जागरण में योगदान और आधुनिक भारत की सुदृढ़ नींव रखने की दिशा में किए जा रहे कार्यों को रेखांकित किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए
प्रथम स्थान नमिता खत्री ने प्राप्त किया,
द्वितीय स्थान सार्थक सिंह चौहान को मिला,
तथा तृतीय स्थान यशी शर्मा ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमोद जी झा, अशोक अधिकारी जी, गिरधारी जी एवं जगदीश जी उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में बंजारा समाज की महिला अध्यक्ष सुश्री सीमा जय सिंह नायक, कार्यक्रम अध्यक्ष राजा राठौर, श्री आकाश यादव, राष्ट्रीय कवि श्री सत्यम शर्मा तथा राष्ट्रीय वक्ता एवं अधिवक्ता-प्रसिद्ध पत्रकार श्री हितेश शर्मा सम्मिलित हुए।
सभी निर्णायकों ने प्रतिभागियों के उत्साह, तर्कशक्ति और अभिव्यक्ति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में राष्ट्रीय चेतना, संगठनात्मक शक्ति और समाजसेवा के प्रति भाव जागृत करती हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन भागेंद्र पटले, नम्रता खेर और विनय यादव ने संयुक्त रूप से किया। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता बंजारा समाज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साझा प्रयासों को और मजबूत करेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 13 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 13 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
