देश की बात, आपके शहर से
पीएम जनमन योजना, सबका साथ-सबका विकास की भावना पर आधारित : राज्यपाल श्री पटेल
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

पीएम जनमन योजना, सबका साथ-सबका विकास की भावना पर आधारित : राज्यपाल श्री पटेल

राज्यपाल दतिया के हंसापुर में जन संवाद एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम में हुए शामिलविभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरित राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि पीएम जनमन योजना सबका साथ-सबका विकास की भावना पर आधारित जनजाति कल्याण की अभूतपूर्व योजना है।

Abhishek Raghuvanshi22 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

राज्यपाल दतिया के हंसापुर में जन संवाद एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल
विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरित

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि पीएम जनमन योजना सबका साथ-सबका विकास की भावना पर आधारित जनजाति कल्याण की अभूतपूर्व योजना है। जनजाति समुदाय की प्रगति और सशक्तिकरण का मार्ग है। राज्यपाल श्री पटेल रविवार को दतिया ज़िले के भांडेर विकासखंड के ग्राम हंसापुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनजाति कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक कल्याण पर आधारित अनेक योजनाओं से ग़रीब, वंचित और ज़रूरतमंद वर्ग को लाभ मिल रहा है। उनका जीवन बेहतर हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को ज़रूरतमंदों तक पहुँचाना प्रशासन की महत्ती ज़िम्मेदारी है। उन्होने उपस्थित जनों से अपील की है कि वे शासन की योजनाओं का लाभ ज़रूर ले। राज्यपाल श्री पटेल ने क्षय रोग के इलाज और शासन द्वारा दी जाने वाली सहायता के संबंध में जानकारी दी। पीएम आवास, मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

पार्वती को कराया गृह प्रवेश

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को दतिया जिले की भाण्ड़ेर विकासखंड के ग्राम हंसापुर की हितग्राही श्रीमती पार्वती को उनके आवास में प्रवेश कराया। नए घर की बधाई दी। श्रीमती पार्वती से आत्मीय संवाद में कहा कि अपना घर केवल संरचना भर नहीं है, यह बच्चों के बेहतर भविष्य की पहल है। उन्होंने श्रीमती पार्वती से शासन की अन्य योजनाओं लाभान्वित होने के संबंध में चर्चा की।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने संवाद कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को मंच से हितलाभ वितरण किया उन्होने क्षय और सिकल सेल रोगियो को फूड बास्केट प्रदान किए। मातृत्व वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री जनमन आवास की सहायता, आहार अनुदान, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड एवं वृद्धावस्था पेंशन के हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्रदान किये।

राज्यपाल श्री पटेल द्वारा सभी पढ़े- सभी बढ़े की भावना के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं को स्टडी किट भी प्रदान की गई।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 12 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 13 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑