देश की बात, आपके शहर से
दुकानों पर मुस्लिम सेल्समैन हटाए जाएं’, इंदौर में BJP विधायक के बेटे की लव जिहाद के खिलाफ मुहिम
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

दुकानों पर मुस्लिम सेल्समैन हटाए जाएं’, इंदौर में BJP विधायक के बेटे की लव जिहाद के खिलाफ मुहिम

भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र व भाजपा नगर उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह गौड़ ने शहर के सबसे पुराने और महिला वस्त्रों के सबसे बड़े बाजार शीतलामाता बाजार और नलिया बाखल क्षेत्र में दुकानदारों से अपील की है कि वह अपने प्रतिष्ठानों में मुस्लिम सेल्समैन न रखें।

Abhishek Raghuvanshi12 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र व भाजपा नगर उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह गौड़ ने शहर के सबसे पुराने और महिला वस्त्रों के सबसे बड़े बाजार शीतलामाता बाजार और नलिया बाखल क्षेत्र में दुकानदारों से अपील की है कि वह अपने प्रतिष्ठानों में मुस्लिम सेल्समैन न रखें। अगर रखे हों तो तुरंत हटा दें। इस अपील के पीछे उन्होंने लव जिहाद की घटनाओं को रोकने की मंशा बताया है।
भाजपा विधायक के पुत्र ने व्यापारियों के साथ बैठक कर की अपील
एकलव्य सिंह गौड़ ने कहा- अगर रखे हों तो तुरंत हटा दें
अभियान को बाजार का शुद्धीकरण नाम दिया गया है
इंदौर। भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र व भाजपा नगर उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह गौड़ ने शहर के सबसे पुराने और महिला वस्त्रों के सबसे बड़े बाजार शीतलामाता बाजार और नलिया बाखल क्षेत्र में दुकानदारों से अपील की है कि वह अपने प्रतिष्ठानों में मुस्लिम सेल्समैन न रखें। अगर रखे हों तो तुरंत हटा दें। इस अपील के पीछे उन्होंने लव जिहाद की घटनाओं को रोकने की मंशा बताया है। विधायक पुत्र अपने सोर्स से इस क्षेत्र में स्थित करीब एक हजार दुकानों में काम करने वालों की जानकारी एकत्र करा रहे हैं।
करीब सप्ताहभर पहले क्षेत्र के व्यापारी एसोसिएशन की बैठक बुलाकर गौड़ ने व्यापारियों से कहा कि दुकानों पर काम कर रहे मुस्लिम कर्मचारियों को तुरंत हटा दें। इसके बाद उनके लोग दुकान-दुकान पहुंचकर कर्मचारियों के आधार कार्ड भी देखेंगे। व्यापारियों से कहा गया कि पूरे बाजार की दुकानों पर शत प्रतिशत ग्राहक महिलाएं ही होती हैं। मुस्लिम कर्मचारी उन्हें निशाना बनाकर लव जिहाद को अंजाम दे रहे हैं। अभियान को लव जिहाद के खिलाफ बाजार का शुद्धीकरण अभियान नाम दिया गया है।
इतना ही नहीं बाजार में यह तक कह दिया गया कि यदि किसी दुकान मालिक ने अपनी दुकान मुस्लिम को किराए पर दी है तो उसे भी खाली करवा लिया जाए। कुछ व्यापारियों ने इस पर अमल शुरू भी कर दिया है। जबकि कुछ व्यापारी इससे असहज भी नजर आ रहे हैं। दरअसल इस पर अमल व्यापारियों को आसान नहीं लग रहा। कुछ दुकानों पर 20-25 वर्षों से मुस्लिम कर्मचारी हैं और व्यापारी उन पर भरोसा भी करते हैं, ऐसे में उन्हें हटाना कुछ व्यापारियों को ठीक नहीं लग रहा। वहीं कुछ कारोबारियों को आशंका है कि बाजार में खरीदी करने मुस्लिम महिलाएं भी आती हैं, ऐसी मुहिम से गलत संदेश भी जा सकता है और बाजार की ग्राहकी पर भी असर पड़ सकता है।
उन्होंने कुछ नहीं किया तो हमें कदम उठाना पड़ा
एकलव्य गौड़ ने कहा कि लव जिहाद की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसी दुकानें जहां महिला ग्राहक आती हैं वहां मुस्लिम युवक डिजाइन-पैटर्न के फोटो भेजने के बहाने उनका नंबर लेते हैं और फिर लव जिहाद के लिए निशाना बनाते हैं। हम तो अब तक अपेक्षा कर रहे थे कि मुस्लिम धर्मगुरु और प्रबुद्धजन इसके खिलाफ आगे आएंगे और अपने समाजजन को समझाएंगे। हालांकि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया तो इसे रोकने के लिए हमें ही कदम उठाना पड़ा। आगे अन्य बाजार जहां प्रमुख रूप से महिलाएं आती हैं, वहां भी इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
बाजार में व्यापारियों की एक बैठक हो चुकी है। व्यापारी किसी समुदाय के खिलाफ नहीं हैं लेकिन लव जिहाद के खिलाफ संदेश देना चाहते हैं। कुछ दुकानों पर भरोसेमंद दशकों पुराने मुस्लिम कर्मचारी हैं, बाजार को उनसे कोई परेशानी नहीं है। सब कमाएं और व्यापार करें हम यही चाहते हैं।- अतुल नीमा, महामंत्री, शीतलामाता बाजार व्यापारी एसोसिएशन।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑