पुलिस का नोटिस मिलते ही बैकफुट पर आया एक्टर Ajaz Khan, माफी मांगते हुए बोला- सलमान लाला अपराधी था
गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद भड़काऊ वीडियो बनाकर वायरल करने वाला एक्टर एक्टर एजाज खान ने पुलिस और आमजन से माफी मांग ली है। एजाज ने एक वीडियो जारी कर कहा कि सलमान का गुनाह गैंगस्टर होना नहीं, बल्कि मुसलमान होना है।

गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद भड़काऊ वीडियो बनाकर वायरल करने वाला एक्टर एक्टर एजाज खान ने पुलिस और आमजन से माफी मांग ली है। एजाज ने एक वीडियो जारी कर कहा कि सलमान का गुनाह गैंगस्टर होना नहीं, बल्कि मुसलमान होना है। इस पर इंदौर के ही इरशाद खान ने एफआईआर दर्ज करवाई थी।
एजाज खान ने गैंगस्टर सलमान लाला की मौत पर दिया था भड़काऊ भाषण
एक्टर ने माफी मांगी हुए कहा कि सलमान लाला अपराधी था
पुलिस का नोटिस मिलते ही एजाज बैकफुट पर आ गया और माफी मांगी
इंदौर। गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद भड़काऊ वीडियो बनाकर बहुप्रसारित करने वाला एक्टर एजाज खान ने पुलिस और आमजन से माफी मांग ली है। वहीं, पुलिस ने एजाज को नोटिस भेज कर 17 सितंबर को तलब किया है। छोटी खजरानी निवासी गैंगस्टर शाहबाज उर्फ सलमान की सीहोर में तालाब में डूबने से मौत हुई थी। उसके जनाजे में हजारों युवा एकत्र हुए। इंस्टाग्राम, फेसबुक और वाट्सएप पर सलमान की रील्स खूब बहुप्रसारित हुई।
एजाज ने शेयर किया था वीडियो
इसी दौरान एजाज ने एक वीडियो जारी कर कहा कि सलमान का गुनाह गैंगस्टर होना नहीं, बल्कि मुसलमान होना है। इस पर इंदौर के ही इरशाद खान ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के अनुसार, इस पर कार्रवाई करते हुए एजाज को नोटिस जारी कर 17 सितंबर को बयान के लिए तलब किया है।
नोटिस मिलते ही बैकफुट पर आया एजाज
पुलिस का नोटिस मिलते ही एजाज बैकफुट पर आ गया और वीडियो बनाकर माफी मांगी। एजाज खान ने पहले क्या कहा था ‘सलमान लाला डूबकर मर गया तालाब में। वह बहुत बड़ा तैराक था। समंदर में तैरने वाले तालाब में डूबकर नहीं मरते। ऐसा बोला जा रहा है कि वो गैंगस्टर था। उसका गुनाह गैंगस्टर होना नहीं था। उसका गुनाह तो यह था कि वो मुसलमान था। इसलिए इस तरह से मार दिया गया।’…
और अब बदल गए सुर
‘मेरा वो वीडियो गलत था। गलत इन्फार्मेशन की वजह से बना था। सलमान लाला को इंफ्लूएंसर, टिकटोकर बताया था। उसके चाचा के रोते हुए वीडियो भेजे गए थे। मैंने उसे देखा और इमोशनल हो गया। बाद में पुलिस से पता चला कि वो अपराधी था। उसकी मौत डूबने से हुई थी। मुझे अफसोस हुआ। मैंने वीडियो डिलीट कर दिया। मैं माफी चाहता हूं। मैंने पुलिस के मामले में दखलअंदाजी की है। पुलिस अपना काम अच्छे से कर रही है। अपराधी का कोई धर्म नहीं होता। मैं पुलिस से माफी चाहता हूं। मुझ पर हुई एफआईआर की जांच में पूरा सहयोग करूंगा।’

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले