देश की बात, आपके शहर से
प्रदेश में सबसे पहले बने आयुर्वेद महाविद्यालय का हुआ कायाकल्प
देश 3 बार पढ़ी गई

प्रदेश में सबसे पहले बने आयुर्वेद महाविद्यालय का हुआ कायाकल्प

औषधि ‍‍निर्माण के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त रसशाला का निर्माण भी किया जाएगासंभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में पं. शिवनाथ शास्त्री शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बुरहानपुर की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्नइंदौर,संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में पं. शिवनाथ शास्त्री शासकीय स्वाशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बुरहानपुर की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

Abhishek Raghuvanshi30 अगस्त 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


औषधि ‍‍निर्माण के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त रसशाला का निर्माण भी किया जाएगा
संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में पं. शिवनाथ शास्त्री शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बुरहानपुर की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
इंदौर,
संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में पं. शिवनाथ शास्त्री शासकीय स्वाशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बुरहानपुर की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने प्रदेश के सबसे पहले बने आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बुरहानपुर के प्रगति एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में आयुर्वेदिक औषधि ‍‍निर्माण के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त विशाल रसशाला का निर्माण किया जाए। साथ ही योग विषय पर नये पाठ्यक्रम शुरू किए जाए। योग क्षेत्र में कार्य कर रही राष्ट्रीय स्तर की योग संस्थाओं के साथ मिलकर बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाए। साथ ही आयुर्वेद से जुड़े विषयों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कॉन्फ्रेंस, सेमिनार, वर्कशॉप आदि के आयोजन किए जाए, ताकि संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं सहित प्राध्यापकों को आयुर्वेद विषय में हो रहे नित नये अनुसंधान सहित नवीन तकनीकों की जानकारी मिले। एक ऐसी स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाए, जिसमें आयुर्वेद विषय के शोधार्थी विद्यार्थियों द्वारा किए गए नये शोध की तथ्यात्मक जानकारी हो।
मप्र-महाराष्ट्र सीमावर्ती जिले में स्थापित आयुर्वेद महाविद्यालय नए स्वरूप में नए आयाम गढ़ने की दिशा में
प्रदेश का सबसे पुराना आयुर्वेद महाविद्यालय में संभागायुक्त श्री दीपक सिंह के निर्देशन में कुछ आवश्यक व्यवस्थाएं और सुविधा प्रारम्भ हुई है। जिससे न सिर्फ मप्र के बल्कि महाराष्ट्र राज्य के नागरिक भी लाभांवित हो रहे है। महाविद्यालय के उप प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार पटेल बताते है कि यहां अब महिलाओं की डिलिवरी के साथ 14 विभागों में राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग के मापदंडों के अनुरूप शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बढ़ गए है। वर्ष 2018 में नए भवन में प्रारम्भ होने के साथ ही अब डिजिटल लायब्रेरी व डिजिटल रचना शरीर म्यूज़ियम, डिजिटल एक्सरे, सोनोग्राफी, पंचकर्म,मधुमेह व त्वक रोग इकाई,ओटी, फिसियोथेरेपी, औषधि वितरण, विद्यार्थियों के लिए बस व्यवस्था और आपात समय के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध हो गई है।
कार्यकारिणी बैठक में चिकित्सकीय कार्यों, ओ.टी. प्रसव इकाई आदि आकस्मिक परिस्थितियों में निर्बाध प्रकाश व्यवस्था, जी+3 लिफ्ट स्थापना, एप्रोच रोड़ पर प्रकाश व्यवस्था, सोनोग्राफी सुविधा, परिसर में धनवंतरी भगवान की मूर्ति स्थापना, 20.97 एकड़ भूमि के संरक्षण हेतु तार फेसिंग का कार्य, सभाकक्ष एवं प्रतीक्षा कक्ष में रिनोवेशन कार्यों पर चर्चा हुई।
कार्यकारिणी समिति की बैठक में बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह वीसी के माध्यम से जुड़े। जबकि आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के प्राचार्य डॉ. जे. पी. चौरसिया, उप प्रधानाचार्य डॉ. अरविन्द कुमार पटेल, बुरहानपुर डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री अजमेर सिंह गौड़, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग की सदस्य श्रीमती अनामिका माइकल, आयुर्वेद महाविद्यालय उज्जैन के प्रो.डॉ. सिद्धेश्वर सतुआ सहित महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं अन्य संबंधित अधिकारी संभागायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद रहे।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहाTechnologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 10 घंटे पहलेकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 16 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 16 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 17 घंटे पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 17 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 19 घंटे पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 21 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 21 घंटे पहले
Sony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 1 दिन पहलेजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों?Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 1 दिन पहलेकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार कियाBusinessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहलेवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोरBusinessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहलेमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिकSportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहलेबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायतSportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहलेWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसीHealth & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहलेAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिएTechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहले
↑