देश की बात, आपके शहर से
संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के बच्चों को कौशल प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: श्रम मंत्री श्री पटेल*श्रम विभाग के अधिकारी कारखानों का करें नियमित निरीक्षण
देश 3 बार पढ़ी गई

संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के बच्चों को कौशल प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: श्रम मंत्री श्री पटेल*श्रम विभाग के अधिकारी कारखानों का करें नियमित निरीक्षण

श्रम मंत्री श्री पटेल की अध्यक्षता में आज श्रम विभाग के कार्यों एवं योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्नइंदौर,श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में श्रम विभाग के कार्यों एवं योजनाओं को लेकर आज इंदौर में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

Abhishek Raghuvanshi30 अगस्त 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


श्रम मंत्री श्री पटेल की अध्यक्षता में आज श्रम विभाग के कार्यों एवं योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न
इंदौर,
श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में श्रम विभाग के कार्यों एवं योजनाओं को लेकर आज इंदौर में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंत्री श्री पटेल ने श्रम विभाग के अंतर्गत औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं, मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल, मध्यप्रदेश असंगठित शहरी एवं ग्रामीण कर्मकार कल्याण मण्डल के कार्यों आदि की समीक्षा की गई।
बैठक में मंत्री श्री पटेल ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा संचालित शिक्षा और तकनीकी संस्थानों में अध्ययनरत श्रमिकों के बच्चे लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो सुखद संकेत है। राज्य शासन भी संगठित और असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उनके कल्यासण के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि भोपाल में स्थित श्रमोदय मॉडल आईटीआई में अध्ययनरत श्रमिकों के सभी बच्चों का प्लेसमेंट शत-प्रतिशत रहा। साथ ही पांच अन्य श्रमिक विद्यालय के बच्चों का प्रदर्शन भी बेहतर रहा। असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों के बच्चों का ऑनलाईन पंजीयन तीव्रता से किया जा रहा है। श्रम विभाग से जुड़े औद्योगिक विभाग एवं अन्य विभागों का ऑनलाईन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बैठक में मंत्री श्री पटेल ने कहा कि श्रमिकों के बच्चों के लिए नरसिंहपुर में आईटीआई स्थापित होगा। साथ ही 17 स्थानों पर श्रमिक विभाग शालाओं का निर्माण किया जाएगा, जहां भोजन और पेयजल की व्यवस्था रहेगी। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं उनके परिवार के बच्चों के कौशल प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं में नवाचार तथा नवीन तकनीक का पूरा उपयोग किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश श्रम विभाग के ई-श्रम पोर्टल पर 1.89 करोड़ श्रमिक पंजीकृत है। वर्ष 2025 में ई-श्रम पोर्टल पर मध्यप्रदेश के 11.74 लाख श्रमिकों का पंजीयन किया गया, जबकि इस वर्ष 2.33 लाख श्रमिकों का पंजीयन किया गया। ई-श्रम पंजीयन में मध्यप्रदेश का देश में चौथा स्थान है।
बैठक में मंत्री श्री पटेल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि श्रमिकों के हित में बनी केन्द्र और राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ से कोई भी श्रमिक वंचित नहीं रहे। सभी श्रमिकों को आयुष्मान योजना, संबल योजना आदि योजनाओं का लाभ दिया जाए। अधिकारी श्रमिकों के साथ संवेदनशीलता दिखाये और उनके बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सुविधाओं का ‍विशेष ध्यान रखें। अधिकारी मैदान में जाकर कार्य करें। कारखानों का नियमित निरीक्षण करें और सतत मॉनिटरिंग करें।
बैठक में श्रम सचिव श्री रघुराज राजेन्द्रन, श्रमायुक्त श्रीमती रजनी सिंह, श्रम विभाग के अपर सचिव श्री बंसत कुर्रे, अपर श्रमायुक्त श्री प्रभात दुबे, औद्योगिक स्वास्थ्य सुरक्षा संचालक श्रीमती नमिता तिवारी, कर्मचारी राज्य बीमा सेवा संचालक श्री सी.एस. जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में अधिकारियों ने भी अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
कुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 16 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 16 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 17 घंटे पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 17 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 19 घंटे पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 21 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 21 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 21 घंटे पहले
जिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों?Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 1 दिन पहलेकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार कियाBusinessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहलेवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोरBusinessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहलेमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिकSportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहलेबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायतSportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहलेWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसीHealth & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहलेAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिएTechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहलेAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजनाTechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहले
↑