अनवर कादरी ने ऐसे ही सरेंडर नहीं किया… पत्नी की ज्वेलरी बेच भागा नेपाल, दर-दर की खाई ठोकरें
लव जिहाद के आरोपित अल्ताफ और साहिल की आर्थिक मदद करने का आरोपित अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत दर दर की ठोंकरे खा रहा था। फरारी के लिए उसको पत्नी की ज्वेलरी बेचना पड़ी।
लव जिहाद के आरोपित अल्ताफ और साहिल की आर्थिक मदद करने का आरोपित अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत दर दर की ठोंकरे खा रहा था। फरारी के लिए उसको पत्नी की ज्वेलरी बेचना पड़ी। सोने के कंगन बेचकर गोरखपुर से नेपाल भागा और इंटरनेशनल सिमकार्ड से इंटरनेट कॉलिंग करने लगा। उसने पुलिस के खिलाफ याचिका की तैयारी की पर बेटी गिरफ्तार हो गई।
सरेंडर से पहले दर-दर भटकता रहा अनवर कादरी
पत्नी के सोने के कंगन बेचकर गोरखपुर से नेपाल भागा
नेपाल में टूरिस्ट बनकर अलग-अलग होटलों में रुका
इंदौर। लव जिहाद के आरोपित अल्ताफ और साहिल की आर्थिक मदद करने का आरोपित अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत दर-दर की ठोंकरे खा रहा था। फरारी के लिए उसको पत्नी की ज्वेलरी बेचना पड़ी। सोने के कंगन बेचकर गोरखपुर से नेपाल भागा और इंटरनेशनल सिमकार्ड से इंटरनेट कॉलिंग करने लगा। उसने पुलिस के खिलाफ याचिका की तैयारी की पर बेटी गिरफ्तार हो गई।
पत्नी की ज्वेलरी बेचकर नेपाल भागा
भिस्ती मोहल्ला (सदर बाजार) निवासी अनवर पुत्र असलम कादरी ने पुलिस को खुब छकाया। इनाम की घोषणा होते ही सरेंडर का मन बनाया लेकिन इसी दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बयान आ गया। एनकाउंटर और तोड़फोड़ के डर से अनवर गोरखपुर आ गया। यहां तक उसकी दूसरी पत्नी फरहाना भी साथ थी। शुरुआत में तो उसने एक खाते से रुपये निकाल कर काम चलाया लेकिन फ्रीज होने पर रुपयों का संकट गहराने लगा। उसने फरहाना के कंगन बेचे और बस से नेपाल चला गया।
टूरिस्ट बनकर कई होटलों में रूका
टूरिस्ट बनकर अलग-अलग होटलों में रुका और इसी दौरान एक युवक से दोस्ती कर ली। अनवर ने खुद को व्यापारी बताया और उसका सिमकार्ड ले लिया। वह इंटरनेशनल सिमकार्ड से इंटरनेट कॉलिंग कर पुलिस की हरेक गतिविधियों पर नजर रखने लगा। दोस्तों और स्वजनों से भी संपर्क कर लेता था। अनवर अखबारों में भी उसके संबंध में चल रही खबरें पढ़ लेता था।
मदद करने वालों को भी बनाया जाएगा आरोपी
टीआइ सियाराम सिंह गुर्जर के मुताबिक अनवर की मदद करने वालों को भी आरोपित बनाया जाएगा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने बताया कि दिल्ली के कुछ कांग्रेस नेताओं से संपर्क में था। उनके माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाने की तैयारी थी। इसी बीच उसकी बेटी आयशा गिरफ्तार हो गई।
रासुका लगाकर संपत्ति कुर्क करने वाली थी पुलिस
अनवर के विरुद्ध आजाद नगर, संयोगितागंज, सदर बाजार, सराफा थाना सहित अन्य जगहों पर कुल 20 मामले दर्ज है। उसको कुछ समय पूर्व भारत विरोधी नारे लगाने के मामले में भी गिरफ्तार किया था। कलेक्टर आशीष सिंह ने उस पर रासुका भी लगा दी थी। पुलिस अब उसकी संपत्ति कुर्क करने वाली थी। पुलिस ने कोर्ट के माध्यम से अनवर को भगोड़ा घोषित करवा दिया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Businessसैनरी ने Vivant के साथ सहयोग समाप्त किया, चीन में आलोचना के बाद 1 मिनट पहले
SportsCarey और Inglis ने ऑस्ट्रेलिया को 330-4 से आगे किया 25 मिनट पहले
Sportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 51 मिनट पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 1 घंटा पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 2 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 3 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 4 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 5 घंटे पहले
Technologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 17 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 17 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 19 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 21 घंटे पहले
LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 1 दिन पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 1 दिन पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहले
Businessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहले