
पीथमपुर के सेक्टर 1एक स्थित छात्र छाया कालोनी में एक सब्जी विक्रेता की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सतीश पटेल (28) के रूप में हुई है। वह राजू पटेल का पुत्र था और लोधी समाज से था।
सतीश छत्र छाया कालोनी में रह कर सब्जी की दुकान लगाता था। वह दो वर्षीय बच्चे का पिता था। घटना के समय वह कमरे में अकेला था। पड़ोसियों ने खिड़की से देखा तो उसका शव पंखे से लटका हुआ था।
गुरुवार शाम 4 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
