इंदौर में खंडहरनुमा मकान में मिला बुजुर्ग का शव:2 दिन से कुत्ते नोच रहे थे, आधा पैर-हाथ भी खाया; भतीजा मिलने पहुंचा तो पता चला
भिश्ती मोहल्ला में बेशकीमती प्लॉट पर खंडहरनुमा मकान में 80 साल के एक बुजुर्ग का शव दो दिन से कुत्ते खा रहे थे। कुत्तों ने शव को इतना नोंचा कि आधा पैर और हाथ खा लिया।
भिश्ती मोहल्ला में बेशकीमती प्लॉट पर खंडहरनुमा मकान में 80 साल के एक बुजुर्ग का शव दो दिन से कुत्ते खा रहे थे। कुत्तों ने शव को इतना नोंचा कि आधा पैर और हाथ खा लिया। जब उनका प्रोफेसर भतीजा मिलने पहुंचा तब बदबू से उनकी मौत का पता चला। जब दरवाजा तोड़ा गया, तब भी शव को कुत्ते नोंच रहे थे। सदर बाजार पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 80 वर्षीय विजेंद्र सिंह ठाकुर के रूप में हुई है।
गुजराती कॉलेज के प्रोफेसर और मृतक के भतीजे अमिंद्र सिंह बैस ने बताया कि जब गुरुवार दोपहर उनसे मिलने पहुंचा तो अंदर से ताला लगा हुआ था। घर के अंदर से बदबू आने पर पड़ोसियों को बुलाया। वीडियो बनाकर दरवाजा तोड़ा। अंदर पहुंचे तो तब भी कुत्ते शव के पास ही थे। पुलिस का कहना है कि शव सड़ चुका है इसलिए मौत का पुख्ता कारण पता नहीं चल सका है। फारेंसिक टीम जांच कर रही है।
खंडहरनुमा इस घर में अकेले रह रहे थे बुजुर्ग
भतीजे ने बताया कि चाचा मृगनयनी एंपोरियम में काम करते थे। रिटायरमेंट के बाद घर में अकेले रहते थे। उनकी दो शादियां हुई थीं, लेकिन दोनों से तलाक हो चुका था। संतान नहीं थी। मैं कभी-कभी उनसे मिलने के लिए आ जाता था। घर का अगला हिस्सा ज्यादा जर्जर और खंडहर था, इसलिए पीछे के रास्ते से आते-जाते थे। हम लोग जब वहां पहुंचे तब भी कुत्ते वहां थे।
खंडहर के बाहर सांप घूमते नजर आए
घटनास्थल पर जब भास्कर टीम पहुंची तो घर के बाहर ही सांप घूमते दिखे। आशंका कि सांप के काटने से बुजुर्ग की मौत हुई हो। पड़ोसियों ने भी बताया कि घर के आसपास कचरा और साफ-सफाई नहीं होने के कारण अकसर यहां सांप घूमते देखा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
SportsCarey और Inglis ने ऑस्ट्रेलिया को 330-4 से आगे किया 25 मिनट पहले
Sportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 50 मिनट पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 1 घंटा पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 2 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 3 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 4 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 5 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 17 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 17 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 19 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 21 घंटे पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 1 दिन पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहले
Businessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहले