अनंत_चतुर्दशी चल समारोह की तैयारी तेजी से जारी
महापौर, कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी एक ही बस में निकले निरीक्षण परडीआरपी लाइन से की शुरुआत, जगह-जगह रुककर ली व्यवस्थाओं की जानकारीइंदौर, 28 अगस्त 2025इंदौर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के आयोजन अनंत चतुर्दशी चल समारोह के तहत निकाले जाने वाली झांकियों की तैयारी तेजी से जारी है।
महापौर, कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी एक ही बस में निकले निरीक्षण पर
डीआरपी लाइन से की शुरुआत, जगह-जगह रुककर ली व्यवस्थाओं की जानकारी
इंदौर, 28 अगस्त 2025
इंदौर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के आयोजन अनंत चतुर्दशी चल समारोह के तहत निकाले जाने वाली झांकियों की तैयारी तेजी से जारी है। झांकियों की सुरक्षा और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, आयुक्त नगर निगम श्री शिवम वर्मा, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री अमित सिंह सहित महापौर परिषद के सदस्य और सभी विभागीय अधिकारी एक ही बस में सवार होकर झांकी मार्ग का निरीक्षण करने निकले।
निरीक्षण की शुरुआत डीआरपी लाइन से हुई। इसके बाद दल ने भंडारी ब्रिज चौराहा, श्रम शिविर, चिंकमंगलूर चौराहा, जेल रोड, नावेल्टी मार्केट, एमजी रोड, कृष्णपुरा छत्री, नंदलालपुरा रोड, जवाहर मार्ग, गुरुद्वारा चौराहा, बम्बई बाजार, कपड़ा मार्केट, सीतलामाता बाजार, खजूरी बाजार रोड और राजबाड़ा तक पूरे झांकी मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान जगह-जगह रुककर तैयारियों का निरीक्षण किया गया।
महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर की झांकियां सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था का विराट उत्सव हैं। नगर निगम झांकियों की व्यवस्थाओं को सर्वोत्तम बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जर्जर भवनों की तुरंत पहचान कर उन पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। विद्युत तारों और अनावश्यक केबल-वायर को हटाने की कार्यवाही की जाए। झांकी मार्ग पर किसी भी प्रकार की बाधा जैसे ठेले, गुमटियां, शेड आदि न रहें। आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा, एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
आयुक्त नगर निगम श्री शिवम वर्मा ने बताया कि अनंत चतुर्दशी के दिन नगर निगम में विशेष इमरजेंसी दल तैनात रहेगा, जो मार्ग की सफाई और अन्य आपात कार्यों के लिए हर वक्त तैयार रहेगा।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि झांकी मार्ग पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग और पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती होगी।
निरीक्षण के दौरान महापौर परिषद सदस्य श्री नंदकिशोर पहाड़िया, श्री राजेंद्र राठौड़, श्री निरंजन सिंह चौहान, श्री अश्विनी शुक्ल, श्री अभिषेक शर्मा (बबलू), श्री राजेश उदावत, श्री मनीष शर्मा, अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर एवं एडीएम श्री रोशन राय, श्री अभय राजनगांवकर, श्री नरेंद्र नाथ पांडे सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। एक ही बस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की इस संयुक्त यात्रा ने इंदौर की अनूठी परंपरा को और सशक्त बनाया है और ऐसी अनूठी मिसाल प्रस्तुत की गई, जहां प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर नागरिकों के उत्सव को सफल बनाने के लिए संकल्पित हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
SportsCarey और Inglis ने ऑस्ट्रेलिया को 330-4 से आगे किया 24 मिनट पहले
Sportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 49 मिनट पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 1 घंटा पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 2 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 3 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 4 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 5 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 17 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 17 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 19 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 21 घंटे पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 1 दिन पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहले
Businessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहले