
महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों का दुरुपयोग भी अब इस कदर होने लगा कि इसकी कीमत व्यक्ति को जान देकर चुकाना पड़ती है… जबकि इस तरह के अनेक मामलों में आगे चलकर सुप्रीम कोर्ट से लेकर अन्य अदालतें व्यक्ति को निर्दोष बताते हुए बाइज्जत बरी भी करती आईं… फिलहाल, इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्रांतर्गत गणेश नगर में रहने वाले मिथुन सकेरिया ने गत दिनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी… इस मामले में अब उसकी मौत के ठीक पहले का वीडियो पुलिस के हाथ लगा, जिसमें वह पत्नी सरिता सकेरिया और उसके प्रेमी नवीन पर प्रताड़ना करने से लेकर अन्य गंभीर आरोप लगा रहा है… वीडियो में मिथुन ने अपनी माँ से कहा – ”अगर मुझे कुछ हो जाए तो पत्नी और उसके प्रेमी को सजा जरूर दिलाना… पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई, बैंक अकाउंट से सारे रुपए तो निकाले ही, मकान भी अपने नाम करवा लिया… पत्नी सरिता रुपए मुस्कान किराने वाली शोभा के अकाउंट में डालती है और वहीं से नकद निकालकर नवीन को देती है… सरिता मुझे दवाई लाने तक के पैसे नहीं देती थी और लम्बे समय से प्रताड़ित कर रही थी….” मिथुन ने उक्त वीडियो उसके किराएदार उस्मान मियां के मोबाइल पर भेजा था, जिसे बाद में उसने मिथुन के भाई अर्जुन को भेजा… अर्जुन ने पुलिस को बताया कि ”सरिता ने पहले भी मिथुन के खिलाफ केस दर्ज करवाया था और वह करीब ढाई महीने जेल में भी रहकर आया…” मामले की जानकारी मीडियो को देते हुए एएसआई दिनेश त्रिपाठी ने बताया – ”जांच के बाद मिथुन की पत्नी सरिता सकेरिया और उसके प्रेमी नवीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसान का मामला दर्ज कर लिया है… मिथुन की माँ राजकुमारी और भाई अर्जुन के बयान भी दर्ज कर आगे की जांच जारी है..!”
