
इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए नगरीय निकाय सीमा के अंतर्गत आने वाली सभी मांस एवं मटन की दुकानों को निर्धारित तिथियों पर बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
महापौर ने स्पष्ट किया कि श्री गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी तथा जैन समाज के पर्यूषण पर्व के प्रथम एवं अंतिम दिवस पर इंदौर नगर सीमा में स्थित सभी पशु वधगृह और मांस बिक्री की दुकानें पूर्णत: बंद रहेंगी।
उन्होंने निगम अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आदेश का कड़ाई से पालन हो और उल्लंघन की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की जाए।

