प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा-मध्यप्रदेश की महिलाएं पी रही हैं सबसे ज्यादा शराब, भाजपा हुई हमलावर.
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के एक बयान से बवाल मच गया है। पटवारी का कहना है कि सबसे ज्यादा शराब मध्य प्रदेश की महिलाएं पीती हैं.।

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के एक बयान से बवाल मच गया है। पटवारी का कहना है कि सबसे ज्यादा शराब मध्य प्रदेश की महिलाएं पीती हैं.। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना के नाम पर वोट लिए गए और आज वही लाडली बहन सबसे ज्यादा नशा कर रही हैं। भाजपा ने इस पर जमकर पलटवार किया है। सीएम मोहन यादव ने भी कहा है कि पटवारी इस बयान के लिए माफी मांगे।
पटवारी ने आरोप लगाया कि पूरे देश में शराब की सबसे ज्यादा खपत मध्य प्रदेश में है। ड्रग्स के मामले में प्रदेश ने पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया है। पटवारी ने इसके लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि अगर आपका बेटा बेरोजगार है, अगर आपका बेटा नशा करके आ रहा है, तो इसकी दोषी भाजपा, सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान हैं।
सीएम बोले- माफी मांगें पटवारी
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बयान पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने पलटवार करते हुए कहा, मप्र सरकार लाड़ली बहनों के लिए लगातार काम कर रही है। 50% आबादी के लिए पूर्ववर्ती सरकार द्वारा कई योजनाएं भी चलाई गई थीं। प्रधानमंत्री जी तो 33% अलग से आरक्षण देकर लोकसभा विधानसभा में भी जोड़ रहे हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने न कभी आरक्षण दिया। न कभी बहनों को तवज्जो दी। न कभी लाड़ली लक्ष्मी से लेकर लाड़ली बहना जैसी कोई योजना चलाई। उल्टे कांग्रेस के द्वारा बहनों को शराबी कहना ये सारी बहनों आधी आबादी का अपमान है। पटवारी इसके लिए माफी मांगें।
खंडेलवाल ने बताया राहुल का कृपा पात्र
पटवारी के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने एक्स पर लिखा- मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी के प्रिय कृपा पात्र जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश की मातृ शक्ति को शराबी कहकर उन्हें अपमानित करने के शर्मनाक बयान की जितने कड़े शब्दों में निंदा की जाए कम है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे लिखा- आज जब देशभर में करोड़ों बहने सात्विक श्रद्धा से निराहार रहकर हरतालिका तीज का व्रत रख रही हैं, ऐसे पावन दिवस मातृ शक्ति के खिलाफ इस तरह के अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना न सिर्फ भारतीय संस्कृति बल्कि करोड़ों महिलाओं की आस्था का भी घोर अपमान है।
सुधांशु त्रिवेदी ने बताया दुष्प्रचार
भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति सिर्फ भ्रम और दुष्प्रचार करना है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने भी पलटवार करते हुए कहा कि जब किसी नेता की सोच खोखली होती है तो वह महिलाओं को बदनाम करने के लिए झूठे आंकड़ों का सहारा लेता है। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी का यह बयान सिर्फ आंकड़ों की हत्या नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान की भी हत्या है। महिलाएं नशे में नहीं हैं, बल्कि आपकी मानसिकता नशे में है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले