इंदौर में बखौफ लुटेरे… हथियारबंद 12 बदमाशों ने बुजुर्ग को बंधक बनाकर की डकैती
चंदननगर थाना क्षेत्र के नावदापंथ में रविवार देर रात हथियार लेकर करीब 12 बदमाश फार्म हाउस में घुसे। उन्होंने 67 वर्षीय मोतीलाल वाधवानी बुजुर्ग किसान को बंधक बनाकर डकैती की।

चंदननगर थाना क्षेत्र के नावदापंथ में रविवार देर रात हथियार लेकर करीब 12 बदमाश फार्म हाउस में घुसे। उन्होंने 67 वर्षीय मोतीलाल वाधवानी बुजुर्ग किसान को बंधक बनाकर डकैती की। बुजुर्ग ने रुपये देने से मना किया तो उसके साथ टामी सहित अन्य हथियारों से मारपीट भी की। बुजुर्ग के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर भी कपड़ा बांध दिया।
पहले मजदूरों की झोपड़ी के दरवाजों के नकूचे लगाए, फिर घुसे अंदर
टामी, चाकू सहित अन्य हथियार लेकर फार्म हाउस में घुसे बदमाश
डायल 100 काल किया, लेकिन पुलिस बुलाने के विकल्प में उलझा बुजुर्ग
इंदौर। शहर में लगातार डकैती की घटनाएं कारित हो रही है। चंदननगर थाना क्षेत्र के नावदापंथ में रविवार देर रात हथियार लेकर करीब 12 बदमाश फार्म हाउस में घुसे। उन्होंने 67 वर्षीय मोतीलाल वाधवानी बुजुर्ग किसान को बंधक बनाकर डकैती की। बुजुर्ग ने रुपये देने से मना किया तो उसके साथ टामी सहित अन्य हथियारों से मारपीट भी की। बुजुर्ग के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर भी कपड़ा बांध दिया।
बुजुर्ग को कमरे में बनाया बंधक
मारपीट से बुजुर्ग को मुंह, आंख, कंधे पर चोट आई है। बुजुर्ग के साथ ही वहां मौजूद दो कर्मचारियों पर भी बदमाशों ने हमला किया और उन्हें अन्य कमरे में बंधक बना लिया। जिसमें से एक के पेट पर चाकू से वार किया है। घटना के दौरान आधे बदमाश फार्म हाउस के बाहर पहरा दे रहे थे और आधे अंदर डकैती कर रहे थे। ताकि किसी के आने पर वे भीतर सूचना दे सके। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम सुबह घटनास्थल पर मौजूद है। वह पुलिस सहित वहां मजदूरी के लिए रहने वाले परिवार से पूछताछ कर रही है।
बाग-टांडा गैंग के द्वारा वारदात की आशंका
पुलिस को आशंका है कि यह बाग-टांडा गैंग द्वारा घटना की गई होगी। पुलिस को पीड़ित ने शिकायत में बताया कि अलमारी की चाबी नहीं देने पर टामी से अलमारी तोड़ दी। उसमें रखें एल लाख रुपये और मोबाइल चुरा लिए। बाहर छुपे बदमाश ने कर्मचारी धमेंद्र और कमल को बंधक बनाया और कर्मचारी रोहित पर चाकू से वार किया। इनकी चांदी की चैन छिन ली। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कमरे में आए थे छह लोग
मोतीलाल ने बताया कि मैं कमरे में सोया था। आवाज आई और उसके बाद करीब छह लोग अंदर आए, उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उनसे पुछा कि कौन हो तो बोले कि रुपये कहां रखें। मेरा मुंह दबाने लगे, इसपर एक बदमाश को चांटा मार दिया। इसके बाद उन्होंने मिलकर मारपीट की। उनके हाथों में टामी, बड़े चाकू जैसे हथियार थे। उन्होंने मारपीट के बाद हाथ-पैर बांधे और बिस्तर से नीचे पटक दिया। इसके बाद बिस्तर भी नीचे फेंक दिए, उन्हें लगा कि इसके नीचे रूपये होंगे।
थोड़ी देर बाद हाथ खोलकर बाहर आया देखा करीब 10-12 बदमाश बाहर खड़े थे। बाहर नौकर सो रहे थे उनसे भी मारपीट की और चेन छिन ली। मेरा फोन भी छिन लिया था। जो बाद में खेत से थोड़ी दूरी पर मिला। एक-दो बदमाशों का कपड़ा खिसक गया था, जिनके चेहरे देखे थे। उन्होंने बताया कि शादी नहीं की है। मेरे भाई बीसीएम हाईट्स में रहते हैं। यहां 30 बीगा जमीन है। पहले शहर में ही रहता था, लेकिन पारिवारिक झगड़े के कारण मकान बेचकर नौ वर्ष पहले यहां रहने आ गया।
बदमाशों ने पहले लगाएं मजदूर के मकानों के नकूचे
फार्म हाउस के बाहर करीब पांच से छह झोपड़ी बनी हुई है, जहां मजदूर रहते हैं। बदमाशों ने पहले झोपड़ी के नकूचे बाहर से लगा दिए। इनके अंदर रहने वाले मजदूरों को भी आवाज आ रही थी, लेकिन वह बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इन झोपड़ी में मजदूर परिवार के साथ रहते हैं।
डायल 100 के विकल्प में उलझा पीड़ित
बुजुर्ग ने घटना के बाद मजदूर का मोबाइल लेकर डायल 100 को फोन करने का प्रयास किया। फोन तो लग गया, लेकिन उसमें कहा जा रहा था एक, दो दबाए। इन विकल्पों को बुजुर्ग समझ ही नहीं पाया। जिसके कारण वह पुलिस को बुला ही नहीं पाएं। इसके बाद अपने भांजे को फोन लगाया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Businessसैनरी ने Vivant के साथ सहयोग समाप्त किया, चीन में आलोचना के बाद 1 मिनट पहले
SportsCarey और Inglis ने ऑस्ट्रेलिया को 330-4 से आगे किया 25 मिनट पहले
Sportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 51 मिनट पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 1 घंटा पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 2 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 3 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 4 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 5 घंटे पहले
Technologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 17 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 17 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 19 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 21 घंटे पहले
LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 1 दिन पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 1 दिन पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहले
Businessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहले