इंदौर में रातोरात चंदू वाला रोड हो गया गौसिया, लोहा गेट को कर दिया रजा गेट
इंदौर के चंदन नगर में सड़कों के नाम बदलने को लेकर विवाद हो गया है। पार्षद ने बिना अनुमति के सड़कों के नाम बदले और नए बोर्ड लगाए, जिसे बाद में निगम की टीम ने हटा दिया। महापौर ने पार्षद के खिलाफ एफआईआर कराने की बात कही है।

इंदौर के चंदन नगर में सड़कों के नाम बदलने को लेकर विवाद हो गया है। पार्षद ने बिना अनुमति के सड़कों के नाम बदले और नए बोर्ड लगाए, जिसे बाद में निगम की टीम ने हटा दिया। महापौर ने पार्षद के खिलाफ एफआईआर कराने की बात कही है। पार्षद फातमा रफीक खान का कहना है कि नाम दशकों पुराने हैं और बोर्ड नगर निगम की अनुमति से लगाए गए थे।
इंदौर के चंदन नगर में सड़कों के नामकरण को लेकर बवाल।
बगैर एमआईसी की अनुमति के पार्षद ने बदले ये नाम।
महापौर ने पार्षद के खिलाफ एफआईआर कराने की बात कही।
इंदौर। चंदन नगर (Indore Chandan Nagar) की सड़कों के नामकरण को लेकर बवाल मच गया है। रातोरात चंदू वाला रोड गौसिया रोड हो गया और लोहा गेट का नाम रजा गेट कर दिया गया। आरोप है कि पार्षद ने बगैर महापौर परिषद की अनुमति के न सिर्फ क्षेत्र की सड़कों के नाम बदले, बल्कि नए नामों के बोर्ड भी लगवा दिए।
नगर निगम की टीम ने मौके से बोर्ड हटवाए। इधर पार्षद का कहना है कि ये नाम आज से नहीं, बल्कि दशकों पुराने हैं। बोर्ड भी नगर निगम की अनुमति के बाद लगाए गए हैं। मामले को तूल पकड़ते देख महापौर ने पार्षद के खिलाफ एफआईआर कराने की बात कही है।
सड़कों के बदल दिए नाम
चंदन नगर क्षेत्र की सड़कें दशकों से चंदू वाला रोड, लोहा गेट रोड, मिश्रा रोड, आम वाला रोड नाम से पहचानी जा रही हैं। हाल ही में इन सड़कों के नाम बदलकर बोर्ड लगा दिए गए थे। इसमें चंदू वाला रोड को गौसिया रोड, लोहा गेट को रजा गेट, मिश्रा रोड को ख्वाजा रोड और आम वाला रोड को हुसैन रोड बताया गया।
इसकी खबर लगते ही रहवासी आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि दशकों से ये सड़कें पुराने नामों से जानी जा रही हैं। रातोरात इन सड़कों का नाम बदला गया है। क्षेत्र में इसे लेकर हंगामा हो गया। पूर्व विधायक ने मामले को लेकर महापौर को पत्र भी लिखा। सूचना महापौर तक पहुंची जिसके बाद निगम की टीम ने कार्रवाई की।
एफआईआर करने के निर्देश दिए
एमआईसी की बिना अनुमति के चंदन नगर क्षेत्र में स्थानीय पार्षद फातमा रफीक खान द्वारा लगाए गए अवैध रूप से बोर्ड असंवैधानिक हैं। इस प्रकार की असंवैधानिक प्रक्रिया करने वाले पार्षद पर एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लगाए गए सभी अवैध बोर्ड को हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं। – पुष्यमित्र भार्गव, महापौर
नगर निगम ने ही लगाया था बोर्ड
चंदन नगर बसने के समय से सड़कों के ये ही नाम हैं। जो बोर्ड हटाए गए हैं, उन्हें नगर निगम ने ही लगाया था। – रफीक खान, कांग्रेस नेता
निगम की टीम ने बोर्ड हटवा दिए
सूचना मिलते ही हमने निगमायुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई का अनुरोध किया था। निगम की टीम ने बोर्ड हटवा दिए हैं। इसके लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। – आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Sportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 11 मिनट पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 36 मिनट पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 2 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 2 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 4 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 4 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 5 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 16 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 16 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 19 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 21 घंटे पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहले
Businessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 1 दिन पहले