अंगदान दूसरे के जीवन में रौशनी करने जैसा अनमोल दान : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
विश्व अंगदान दिवस पर भोपाल में हुआ कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में अलग-अलग प्रकार के दानों को उनके महत्व के हिसाब से परिभाषित किया गया है।
विश्व अंगदान दिवस पर भोपाल में हुआ कार्यक्रम
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में अलग-अलग प्रकार के दानों को उनके महत्व के हिसाब से परिभाषित किया गया है। अंगदान कर दूसरे के जीवन में रौशनी लाना अनमोल और अमूल्य दान के बराबर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अंगदान के महत्व के प्रति जन-जागरूकता लाये जाने की बेहद आवश्यकता है। राज्य सरकार ने हाल ही में देहदान करने वालों को गार्ड ऑफ ऑनर देने का निर्णय लिया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल बुधवार को भोपाल में बंसल हॉस्पिटल द्वारा आयोजित विश्व अंगदान दिवस को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर अंगदान करने वालों का सम्मान भी किया गया।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार अंगदान के जरिये लोगों के जीवन को बचाने के लिये प्रतिबद्ध है। हाल ही में पीएमश्री एयर एम्बुलेंस के माध्यम से जबलपुर से भोपाल, भोपाल से इंदौर ग्रीन कॉरीडोर बनाकर जीवन रक्षा की गई। उन्होंने अंगदान के क्षेत्र में बंसल अस्पताल के श्रेष्ठ प्रयासों की सराहना की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के बड़े सरकारी अस्पतालों में काउंसलर की व्यवस्था की जायेगी, जिसके माध्यम से लोगों को अंगदान करने और शरीर पर उनके वास्तविक प्रभाव के बारे में जानकारी दी जायेगी।
प्रारंभ में बंसल अस्पताल के एमडी श्री सुनील बंसल ने बताया कि बंसल अस्पताल ने 400 से अधिक ऑर्गन ट्रांसप्लांट किये हैं। कार्यक्रम को मुख्य चिकित्सा अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. पंकज शुक्ला एवं अन्य चिकित्सकों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में यह बात भी प्रमुख रूप से रखी गई कि अंगदान के लिये स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायें। इसके लिये एक हेल्पलाइन भी शुरू की जा सकती है। इसके माध्यम से अंगदान करने वाले परिवारों को इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिल सके। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार श्री शरद द्विवेदी ने किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 7 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 14 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 14 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 14 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले