प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का वितरण.इंदौर जिले के 75,368 किसानों को मिली 15.07 करोड़ रुपये की सहायता.
जिले का मुख्य कार्यक्रम मंत्री श्री सिलावट के मुख्य आतिथ्य और सांसद श्री शंकर लालवानी की अध्यक्षता में हुआ संपन्न.प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त का अंतरण शनिवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी उत्तर प्रदेश से वर्चुअल माध्यम से किया गया।
जिले का मुख्य कार्यक्रम मंत्री श्री सिलावट के मुख्य आतिथ्य और सांसद श्री शंकर लालवानी की अध्यक्षता में हुआ संपन्न.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त का अंतरण शनिवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी उत्तर प्रदेश से वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से इंदौर जिले के 75 हजार 368 पंजीकृत पात्र किसानों के बैंक खातों में 15 करोड़ 7 लाख 36 हजार रुपये की राशि सीधे अंतरित की गई।
इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय इंदौर में जिले का मुख्य कार्यक्रम प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य तथा सांसद श्री शंकर लालवानी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अनेक अधिकारी एवं कृषक मौजूद रहे। मुख्य अतिथि श्री सिलावट ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि फरवरी 2019 में आरंभ हुई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक देशभर में अब तक 3.75 लाख करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित किए जा चुके हैं। यह योजना किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से 20वीं किस्त के रूप में देशभर के 9 करोड़ 70 लाख किसानों को लगभग 20,500 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई। मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि मध्यप्रदेश में इस योजना के अंतर्गत कुल 87 लाख 93 हजार किसानों को लगभग 7,039 करोड़ की राशि प्राप्त हुई। इसी क्रम में इंदौर जिले के 75,368 पंजीकृत पात्र किसानों के बैंक खातों में 15 करोड़ 7 लाख 36 हजार रुपये की राशि सीधे अंतरित की गई। जिले की सांवेर विधानसभा क्षेत्र के 35,854 किसानों को 7 करोड़ 17 लाख 8 हजार रुपये की किस्त प्राप्त हुई।
कार्यक्रम का संचालन उप संचालक कृषि श्री सी.एल. केवडा ने किया। इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि श्री संदीप यादव, अनुविभागीय कृषि श्री एस.आर. एस्के, तहसीलदार श्री बलवीर सिंह राजपूत सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कृषकगण उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 7 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 7 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
