देश की बात, आपके शहर से
न्यायालयों में प्रकरणों की बढ़ोतरी और वंचना पर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी का दो दिवसीय पश्चिम क्षेत्रीय सम्मेलन हुआ प्रारंभ.
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

न्यायालयों में प्रकरणों की बढ़ोतरी और वंचना पर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी का दो दिवसीय पश्चिम क्षेत्रीय सम्मेलन हुआ प्रारंभ.

आयोजक राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और मध्य प्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी के सहयोग से "न्यायालयों में प्रकरणों की बढोत्तरी और वंचना (पश्चिम क्षेत्र)" विषय पर केंद्रित दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन आज शनिवार से इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में प्रारंभ हुआ, जो भारत की न्यायिक प्रणाली की गंभीर चुनौतियों के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Abhishek Raghuvanshi4 अगस्त 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


आयोजक राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और मध्य प्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी के सहयोग से “न्यायालयों में प्रकरणों की बढोत्तरी और वंचना (पश्चिम क्षेत्र)” विषय पर केंद्रित दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन आज शनिवार से इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में प्रारंभ हुआ, जो भारत की न्यायिक प्रणाली की गंभीर चुनौतियों के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह आयोजन राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी द्वारा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और मध्य प्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी के सहयोग से किया गया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालयों के माननीय न्यायाधीशों के साथ-साथ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के न्यायिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री जितेन्द्र कुमार माहेश्वरी न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय थे। जिन्होंने अपने उद्बोधन में न्यायपालिका के समक्ष विद्यमान दोहरी चुनौतियों, प्रकरणों की बढ़ती संख्या और वंचित वर्गों की न्याय से दूरी पर गहन विचार प्रस्तुत किये। उन्होंने व्यक्त किया कि न्यायपालिका की भूमिका केवल विधि की व्याख्या तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समावेशी न्याय को सुनिश्चित करने की व्यापक जिम्मेदारी भी होनी चाहिए। उन्होंने वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र के महत्व, न्याय में देरी के सामाजिक प्रभाव, सोशल मीडिया द्वारा न्यायिक धारणा पर प्रभाव और संवैधानिक नैतिकता पर आधारित संस्थागत सुधारों की आवश्यकता को रेखांकित किया।
न्यायमूर्ति श्री सतीश चंद्र शर्मा न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय ने न्यायपालिका की दृढ़ता और निष्पक्षता की सराहना करते हुए न्यायाधीशों से निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ निर्णय लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका भारत के नैतिक और संवैधानिक ताने-बाने को गढ़ने में अहम भूमिका निभाती है और सिद्धांतों पर आधारित निर्णय लेना सामाजिक एवं विधिक परिपक्वता के लिए आवश्यक है।
न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा मुख्य न्यायाधीश मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने बढ़ते लंबित मामलों को एक चुनौती बताया। उन्होंने इस संकट से निपटने के लिए तकनीक, नीतिगत सुधार और संस्थागत नवाचार को सम्मिलित करते हुए बहुपक्षीय रणनीति अपनाने पर बल दिया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला एवं विशेष रूप से प्रकरणों के प्रबंधन, आंकड़ों के विश्लेषण और समयबद्ध निर्णय के साथ ही मध्यस्थता केंद्रों को सशक्त करने और पुराने अप्रासंगिक कानूनों को निरस्त करने की आवश्यकता जताई।
न्यायमूर्ति श्री अनिरुद्ध बोस पूर्व न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय एवं निदेशक राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी ने उद्घाटन सत्र में अकादमी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे अकादमी अपने प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों को आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप ढाल रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायिक अधिकारियों को कानूनी अध्ययन, नैतिकता, प्रक्रियात्मक दक्षता और नई तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा-आधारित निर्णय क्षमता से सुसज्जित करना आज की आवश्यकता है।
धन्यवाद ज्ञापन न्यायमूर्ति श्री विवेक रूसिया प्रशासनिक न्यायाधीश मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय इंदौर खंडपीठ द्वारा प्रकट किया गया। उन्होंने सभी माननीय अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजनकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
उद्घाटन समारोह में कई अन्य न्यायिक विशिष्टजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को शोभायमान किया गया। इनमें माननीय न्यायमूर्ति श्री अतुल श्रीधरन, न्यायमूर्ति श्री आनंद पाठक, न्यायमूर्ति श्री विवेक अग्रवाल एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के अन्य सभी माननीय न्यायाधीश उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मुम्बई, राजस्थान और गुजरात उच्च न्यायालयों से भी माननीय न्यायाधीश एवं चारों राज्यों से आए न्यायिक अधिकारी सम्मिलित हुए, जिससे अंतर-राज्यीय संवाद और ज्ञान-विनिमय को एक समृद्ध मंच प्राप्त हुआ।
सम्मेलन में प्रमुख अधिकारियों में श्री धर्मिंदर सिंह (रजिस्ट्रार जनरल मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय), श्री कृष्णमूर्ति मिश्रा (निदेशक मध्यप्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी) तथा श्री विजय चंद्रा (रजिस्ट्रार राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी) तथा श्री अजय श्रीवास्तव (प्रधान जिला न्यायाधीश) की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
यह सम्मेलन आगामी सत्रों में मामलों के प्रबंधन, न्यायिक नवाचार तथा न्याय तक पहुँच और लंबित मामलों में कमी के लिए क्षेत्रीय रणनीतियों पर केंद्रित चर्चाओं के साथ जारी रहेगा। यह संगोष्ठी न्यायिक प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए न्याय, समावेशन और दक्षता को मूल केंद्र में रखकर सामूहिक संकल्प को अभिव्यक्त करती है।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 7 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 7 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑