हेलमेट की कीमत पहचानिए… बिना सुरक्षा ड्राइविंग से हादसे में रोज 35 लोग हो रहे घायल, कुछ कोमा में जा रहे
इंदौर में दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट नहीं पहनने की लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है। हर माह शासकीय अस्पताल में करीब 700 दोपहिया वाहन चालक घायल होकर इलाज करवाने के लिए आ रहे हैं।

इंदौर में दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट नहीं पहनने की लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है। हर माह शासकीय अस्पताल में करीब 700 दोपहिया वाहन चालक घायल होकर इलाज करवाने के लिए आ रहे हैं। इनमें से कई चालकों को सिर में गंभीर चोट आई हैं और लगभग 10 प्रतिशत मरीज कोमा में भी पहुंच जाते हैं।
हेलमेट नहीं पहनने से सिर में गंभीर चोट का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
इंदौर में सड़क हादसों के मामले में दूसरे स्थान पर, 4680 सड़क हादसे दर्ज हुए।
हेलमेट पहनने से जान बचाई जा सकती है, नियमों का पालन करना होगा जरूरी।
इंदौर। इंदौर शहर में दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट नहीं पहनने की लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है। हर माह शासकीय अस्पताल में करीब 700 दोपहिया वाहन चालक घायल होकर इलाज करवाने के लिए आ रहे हैं, इनमें से कई चालकों को सिर में गंभीर चोट आई हैं। इनमें से अधिकांश युवा हैं, जो बाइक या स्कूटर चलाते वक्त हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं।
दुर्घटनाओं में सिर में गंभीर चोट लगने से लगभग 10 प्रतिशत मरीज कोमा में भी पहुंच जाते हैं। एमवाय अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में हर रोज 30 से 35 मरीज सिर की चोट के इलाज के लिए पहुंचते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इनमें से ज्यादातर दुर्घटनाएं दोपहिया वाहनों से होती हैं। जिसकी सबसे बड़ी वजह हेलमेट का उपयोग नहीं करना है।
धीरे से गिरने पर भी लगती है गंभीर चोट
विशेषज्ञों ने बताया कि कई लोगों को यह लगता है कि शहर में वाहनों की गति धीमी है, इसलिए यहां हेलमेट का उपयोग नहीं होना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है। हमारे पास कई मरीज ऐसे आते हैं, जो धीमी गति में वाहन से गिर जाते हैं। लेकिन आसपास लगी लोहे के पोल, पत्थर के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लग जाती है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति जो एक बार देख लेगा, वह कभी हेलमेट लगाना नहीं भूलेगा। सिर में गंभीर चोट लगने से मरीज के साथ ही पूरा परिवार परेशान हो जाता है।
सड़क हादसों के मामले में इंदौर देश में दूसरे स्थान पर
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर देश में सड़क हादसों के मामले में दूसरे स्थान पर रहा है। सालभर में यहां 4680 सड़क हादसे दर्ज हुए, जबकि पहले स्थान पर दिल्ली और तीसरे पर जालंधर रहा है।
हर वर्ष हेड इंजरी की 3000 सर्जरी
एमवाय अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में हेड इंजरी से जुड़ी हर वर्ष करीब तीन हजार सर्जरी की जा रही हैं। इनमें 900 से अधिक बड़े आपरेशन होते हैं। इंदौर ही नहीं, पूरे संभाग से मरीज इलाज के लिए यहां आते हैं। विभाग में आने वाले अधिकांश मरीज सड़क हादसों से जुड़े होते हैं।
हेलमेट से बच सकती है जान
न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख डा. राकेश गुप्ता ने बताया कि हेलमेट नहीं पहनने से सिर में गंभीर चोट का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। अगर समय रहते हेलमेट पहना जाए, तो जान बचाई जा सकती है। हम हर दिन ऐसे मामले देख रहे हैं, जहां सिर्फ हेलमेट न पहनने की वजह से व्यक्ति की जान खतरे में पड़ जाती है।
प्रशासन की सख्ती, लेकिन जागरूकता नहीं
बता दें कि हेलमेट को लेकर इंदौर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। बिना हेलमेट के अब पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं। दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाने के लिए लोगों को स्वयं आगे आकर नियमों का पालन करना होगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 7 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 7 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले