इंदौर में स्कूली बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य अभियान
सांसद श्री शंकर लालवानी की पहल पर 'सांसद सेवा संकल्प अभियान' के तहत जांच शिविर आयोजित होंगे.सांसद श्री शंकर लालवानी की पहल पर सांसद सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इंदौर में स्कूली बच्चों में गैर संक्रामक बीमारियों, डायबिटीज और मोटापे की रोकथाम एवं जांच के लिए विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाया जाएगा।

सांसद श्री शंकर लालवानी की पहल पर ‘सांसद सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जांच शिविर आयोजित होंगे.
सांसद श्री शंकर लालवानी की पहल पर सांसद सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इंदौर में स्कूली बच्चों में गैर संक्रामक बीमारियों, डायबिटीज और मोटापे की रोकथाम एवं जांच के लिए विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान दो चरणों में संचालित होगा। पहले चरण में स्कूलों में शिविर लगाकर जांच की जाएगी, वहीं दूसरे चरण में फॉलो-अप कैंप आयोजित किए जाएंगे।
इस अभियान की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इसी सिलसिले में आज सांसद श्री शंकर लालवानी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, सेंट्रल लैब की डॉ. विनीता कोठारी, डॉ. अरुण अग्रवाल सहित अभियान से जुड़े स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
सांसद श्री लालवानी ने बैठक में बताया कि यह अभियान ‘हेल्थ ऑफ इंदौर’ की सफलता के बाद शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में आयोजित हेल्थ ऑफ इंदौर अभियान में 4 लाख से अधिक नागरिकों और एक लाख से अधिक महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई थी। श्री लालवानी ने कहा कि बदलती जीवनशैली और खानपान के कारण बच्चों में बीमारियों की आशंका बढ़ रही है। ऐसे में समय रहते इनकी पहचान कर समुचित इलाज सुनिश्चित किया जा सकता है।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने स्कूलों के प्राचार्यों को अभियान के सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर शिविरों का आयोजन किया जाए।
बैठक में डॉ. विनीता कोठारी ने अभियान की रूपरेखा और उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं डॉ. अरुण अग्रवाल ने बदलती जीवनशैली के कारण बच्चों में बढ़ती डायबिटीज, मोटापा और अन्य बीमारियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। यह अभियान न केवल बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, बल्कि उनके परिवारों और समाज को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 7 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 7 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले