आज बोर्ड बैठक में तीन नई टीपीएस योजनाओं पर बनेगी सहमति, मंगल मैरीलैंड की जमीन पर लाएंगे प्रोजेक्ट
इंदौर।
इंदौर। पिछले साल 15 किलोमीटर लम्बे अहिल्या पथ निर्माण (ahilya path construction) के लिए प्राधिकरण (IDA) ने जो 5 टीपीएस योजनाएं (5 TPS Plans) घोषित की थी, वे फिलहाल अधर में पड़ी है, क्योंकि शासन ने रोड के दूसरी तरफ की जमीन भी योजना में शामिल करने के निर्देश दे दिए। दूसरी तरफ आज प्राधिकरण की जो बोर्ड बैठक आयोजित की गई है, उसमें तीन नई टीपीएस योजनाएं भी लैंड पुलिंग एक्ट के तहत घोषित करने पर सहमति होगी। ये योजनाएं धार (Dhar) और खंडवा रोड (Khandwa Road) पर आवासीय, थोक, वाणिज्यिक मंडी और मार्ग निर्माण के लिए लाई जा रही है। ये योजनाएं टीपीएस-11, टीपीएस-12 और टीपीएस-13 कहलाएंगी। इसके अलावा कुल 20 प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखे गए हैं, जिसमें मेघदूत उपवन के पास सुप्रीम कोर्ट से जीती मंगल मैरीलैंड की लगभग 10 एकड़ जमीन पर पीपीपी मॉडल में प्रोजेक्ट लाया जाएगा।
प्राधिकरण को भी नए मास्टर प्लान का इंतजार है, ताकि जो 79 गांव नए निवेश क्षेत्र में शामिल किए गए हैं, वहां पर भी आने वाले समय के लिए योजनाएं घोषित की जा सके। वहीं अहिल्या पथ की अधूरी पड़ी योजना को भी इससे गति मिलेगी, क्योंकि शासन ने 15 किलोमीटर के प्रस्तावित अहिल्या पथ के दूसरी तरफ की कृषि उपयोग की जमीनों को भी योजना में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। मगर अभी समस्या यह है कि कृषि उपयोग की जमीनों पर प्राधिकरण योजना घोषित नहीं कर सकता, जिसके चलते 5 टीपीएस योजनाएं अधर में ही पड़ी है, जिसमें तीन हजार एकड़ जमीनें नैनोद, रिजलाय, जम्बूड़ी हब्सी, बड़ा बांगड़दा, पालाखेड़ी, लिम्बोदागारी, भौंरासला, रेवती और बरदरी क्षेत्रों में मौजूद हैं। 15 किलोमीटर लम्बे और 75 मीटर चौड़े अहिल्या पथ के लिए दोनों तरफ 300-300 मीटर में ये योजनाएं घोषित की गई थी, वहीं आज तीन और नई टीपीएस योजनाओं को घोषित किए जाने की सहमति बोर्ड में बनेगी, ताकि इनकी जमीनों का विवरण नगर तथा ग्राम निवेश से मंजूर अभिन्यासों की जानकारी हासिल कर खाली पड़ी जमीनों पर ये योजनाएं लाई जाएंगी, वहीं योजना 54 में मेघदूत उपवन के पास 3.83 हेक्टेयर यानी लगभग 10 एकड़ जमीन प्राधिकरण को सुप्रीम कोर्ट आदेश से प्राप्त हुई है, जो पहले मंगल मैरीलैंड को आवंटित की गई थी। सालों से यह जमीन भी खाली पड़ी है और एम्यूजमेंट पार्क इसलिए नहीं आ सकता, क्योंकि जमीन पर्याप्त नहीं है। लिहाजा अब प्राधिकरण अब उद्यान के साथ उससे जुड़ी गतिविधियों का पीपीपी मॉडल पर कोई प्रोजेक्ट तैयार करेगा। इसी तरह योजना 151, 169 बी सुपर कॉरिडोर के एक बड़े भूखंड पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण, योजना 94 में स्पोटर््स कॉम्प्लेक्स के प्राप्त टेंडर पर भी निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा प्राधिकरण 1500 फ्लैटों का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करेगा, ताकि फ्लायओवर, मास्टर प्लान की रोड और अन्य प्रोजेक्टों में बाधक बन रहे विस्थापितों को यहां शिफ्ट किया जा सके।
कान्ह-सरस्वती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट
प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में कान्ह-सरस्वती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट की तैयार डीपीआर को अरबन इम्प्रूवमेंट के तहत शासन को भेजने संबंधी प्रस्ताव भी रखा गया है। 3.9 किलोमीटर लम्बे रिवर फ्रंट को विकसित कर इन दोनों नदियों को पुनर्जीवित करने और उनके किनारों को विकसित करने का यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसके अलावा योजना 71 में एक खाली पड़े भूखंड को सरकारी मदिरा दुकान संचालन के लिए मासिक भाड़े पर देने के अलावा सम्पदा शाखा से जुड़े आधा दर्जन प्रस्ताव भी रखे गए हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 13 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 13 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले