देश की बात, आपके शहर से
महू में एसटी हॉस्टल के 20 विद्यार्थियों की बिगड़ी तबीयत, 8 की हालत गंभीर, जानें क्या है कारण
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

महू में एसटी हॉस्टल के 20 विद्यार्थियों की बिगड़ी तबीयत, 8 की हालत गंभीर, जानें क्या है कारण

प्राथमिक उपचार के बाद 12 विद्यार्थियों की स्थिति सामान्य होने पर दवाइयां देकर लौटाया, वहीं 8 विद्यार्थियों को वायरल फीवर होने के चलते भर्ती किया गया।

Abhishek Raghuvanshi23 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


प्राथमिक उपचार के बाद 12 विद्यार्थियों की स्थिति सामान्य होने पर दवाइयां देकर लौटाया, वहीं 8 विद्यार्थियों को वायरल फीवर होने के चलते भर्ती किया गया। इस मामले में मंगलवार शाम को सीएमएचओ डा. माधव प्रसाद हंसानी भी मध्यभारत अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
महू। महू तहसील के महूगांव नगर परिषद अंतर्गत अनुसूचित जनजाति छात्रावास के 20 छात्र सोमवार रात पेट दर्द और बुखार से पीड़ित हो गए। सभी मंगलवार सुबह शासकीय अस्पताल मध्यभारत में पहुंचे। इस दौरान छात्रों को दो घंटे से अधिक समय तक उपचार नहीं किया गया। दर्द से कराह रहे छात्र अस्पताल के बाहर व अन्य जगह पर बैठे व लेटे हुए नजर आए।
इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ। इसके बाद अभाविप के हस्तक्षेप के बाद सभी का उपचार शुरू हुआ। चिकित्सकों ने 12 विद्यार्थियों को जांच कर दवा देकर लौटा दिया। आठ छात्र अस्पताल में भर्ती हैं।
पेट दर्द से कराहते रहे बच्चे
छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि सोमवार शाम खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। रात करीब 11 बजे पेट दर्द के साथ तेज बुखार हुआ। सभी ने रात में दवा ले ली, जिससे उन्हें आराम मिल गया। मंगलवार सुबह फिर से छात्रों को बुखार और पेट दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद सभी को मध्य भारत अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में ओपीडी पर्ची लेने के बाद भी उपचार शुरू नहीं हुआ। कुछ विद्यार्थी अस्पताल के बाहर दो पहिया गाड़ियों पर लेटे हुए थे। कुछ फुटपाथ पर पेट दर्द से कराहते हुए लेटे थे।
इसकी जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मिली और उन्होंने अस्पताल प्रभारी डॉ. एचआर वर्मा को सूचना दी। इसके बाद सभी को अस्पताल में लेकर गए और उपचार शुरू हुआ। चिकित्सकों ने जांच कर 12 छात्रों को दवाई देकर लौटा दिया। 8 को अस्पताल में भर्ती किया गया।
एसडीएम व सीएमएचओ ने किया निरीक्षण
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने भी इस मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद एसडीएम राकेश परमार मध्य भारत अस्पताल पहुंचे और छात्रों से बात की। साथ ही उनके उपचार की व्यवस्थाएं देखीं। इस मामले में अस्पताल प्रभारी डॉ. एचआर वर्मा ने बताया कि मंगलवार को छात्रावास में रहने वाले 20 विद्यार्थी अस्पताल में आए थे। उन्हें पेट दर्द और बुखार सहित अन्य शिकायत थी।
प्राथमिक उपचार के बाद 12 विद्यार्थियों की स्थिति सामान्य होने पर दवाइयां देकर लौटाया, वहीं 8 विद्यार्थियों को वायरल फीवर होने के चलते भर्ती किया गया। इस मामले में मंगलवार शाम को सीएमएचओ डा. माधव प्रसाद हंसानी भी मध्यभारत अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
भोजन-पानी में गड़बड़ी की आशंका
अचानक 20 विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने से छात्रावास में मिल रहे भोजन-पानी में गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। विद्यार्थी गणे, आदर्श, आशीष, आयुष, नितिन, अनिल, रोहित और चंदन को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
संभाग युक्त ने सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए थे आदेश
गौरतलब है कि पिछले दिनों ही संभागायुक्त दीपक सिंह ने संभाग के सभी अनुसूचित जाति जनजातीय और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित आश्रमों, छात्रावास और आवासीय परिसरों की निगरानी के लिए संयुक्त दल गठित किए जाने के निर्देश दिए थे। विद्यार्थियों के लिए व्यवस्थाएं व सुविधाएं सुनिश्चित कराने के लिए संभाग स्तरीय अधिकारियों को भी जिम्मा सौंपा है।
इसके अलावा उन्होंने जिला पंचायत सीईओ, महिला अधिकारी, एडीएम, डाक्टर, एसडीएम, जनपद सीईओ व तहसीलदारों को आवश्यक रूप से संस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। सभी अधिकारी जिला मुख्यालय के एकलव्य आवासीय कन्या शिक्षा परिसर एवं जिला स्तरीय उत्कृष्ट छात्रावास व अन्य छात्रावासों का 26 जुलाई तक गहन निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 16 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 19 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 19 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑