6 साल में गर्भावस्था जैसा पेट हो गया था बड़ा:इंदौर में महिला की बच्चेदानी से निकलीं 30 गठानें; MTH में हुई सफल सर्जरी
इंदौर की एक 45 साल की महिला 6 सालों से गर्भावस्था जैसे मोटे पेट की समस्या से परेशान थी। उसे कई प्रकार की तकलीफें थीं। उसने इंदौर के ही सरकारी महाराजा तुकोजीराव हॉस्पिटल (MTH) में दिखाया।
इंदौर की एक 45 साल की महिला 6 सालों से गर्भावस्था जैसे मोटे पेट की समस्या से परेशान थी। उसे कई प्रकार की तकलीफें थीं। उसने इंदौर के ही सरकारी महाराजा तुकोजीराव हॉस्पिटल (MTH) में दिखाया। यहां डॉक्टरों ने उसकी सोनोग्राफी सहित अन्य जांच की, तो हैरान रह गए। उसकी बच्चेदानी में 30 छोटी-बड़ी गठानें (फाइब्रॉयड) थीं। यहां उसकी सर्जरी कर सभी 30 गठानें निकाली गईं। अब महिला पूरी तरह स्वस्थ है और उसे सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।
डॉ. सुमित्रा यादव (एचओडी, गायनिक विभाग) ने बताया कि गठानों का आकार 6 से 7 सेंटीमीटर तक था। बच्चेदानी से इतनी अधिक संख्या में गठानें निकालने का यह पहला मामला है। महिला पिछले 6 सालों से परेशान थी। उसने कई अस्पतालों में इलाज कराया, जहां उसे दवाइयां दी गईं। डॉक्टरों ने उसे बताया कि इन दवाइयों से कुछ समय बाद गठानें गल जाएंगी, लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद उसका पेट असामान्य रूप से बड़ा दिखने लगा।
10 डॉक्टरों की टीम ने दो घंटे तक की सर्जरी
डॉ. सुमित्रा यादव ने बताया कि पिछले हफ्ते जब महिला एमटीएच में दिखाने आई, तो पहली नजर में ऐसा लगा कि वह गर्भवती है। जब सोनोग्राफी की गई तो उसमें तीन गठानें नज़र आईं, लेकिन अधिक संख्या में गठानें होने की आशंका थी। इसके बाद 10 डॉक्टरों की टीम ने दो घंटे तक सर्जरी की।
डॉ. विभा मोजेस ने बताया कि जब सर्जरी शुरू की गई तो एक के बाद एक गठान निकलती गई। अगर महिला देर से अस्पताल आती, तो सर्जरी न हो पाने की स्थिति में उसकी किडनी सहित अन्य अंगों को खतरा हो सकता था।
सर्जरी के दौरान अन्य अंगों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष सावधानी बरती गई। सर्जरी टीम में डॉ. झलक अग्रवाल, डॉ. मोनिका गांधी, डॉ. दीपाली बलेचा, डॉ. सुरभि पोरवाल, डॉ. मंजू गांधी, डॉ. श्रावणी, भावना सेन, रीना सोलंकी सहित अन्य स्टाफ शामिल रहा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले