देश की बात, आपके शहर से
इंदौर जिले में कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर पेट्रोल पंपों की सघन जांच जारी
इंदौर 13 बार पढ़ी गई

इंदौर जिले में कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर पेट्रोल पंपों की सघन जांच जारी

पालदा स्थित पेट्रोल पंप में स्टॉक में अंतर की अनियमितता एवं पीयूसी नहीं लगा होने पर प्रकरण पंजीबद्ध। पंप पर उपभोक्ताओं को नि:शुल्क पीने का पानी, हवा भरने की सुविधा, शौचालय आदि की सुविधा देना जरूरी।

Abhishek Raghuvanshi15 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


पालदा स्थित पेट्रोल पंप में स्टॉक में अंतर की अनियमितता एवं पीयूसी नहीं लगा होने पर प्रकरण पंजीबद्ध।
पंप पर उपभोक्ताओं को नि:शुल्क पीने का पानी, हवा भरने की सुविधा, शौचालय आदि की सुविधा देना जरूरी।
इंदौर जिले में पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता एवं पेट्रोल डीजल मानक स्तर तथा मानक माप का दिए जाने के संबंध में कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर लगातार अभियान चलाकर पेट्रोल पंप की जांच की जा रही है। सोमवार को खाद्य विभाग के जांच दल द्वारा नेमावर रोड पालदा स्थित जियो बीपी के पेट्रोल पंप धर्मावत पेट्रोलियम कंपनी का औचक निरीक्षण किया गया। जांच कार्य पेट्रोल पंप के पार्टनर / मालिक सौरभ धर्मावत एवं पंचों की उपस्थिति में किया गया।
जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारू ने बताया कि जांच के समय पेट्रोल पंप पर दो भूमिगत टैंक पाए गए, जिसमें एक टैंक एमएस क्षमता 20 kl, दूसरा टैंक HSD क्षमता 40 kl पाया गया। पेट्रोल पंप के दोनों टैंक से घनत्व परीक्षण करने पर सही पाया गया। मौके पर अधिकारियों द्वारा दोनों भूमिगत टैंक से डिस्पेंसिंग यूनिट से टोटलाइजर रीडिंग लेकर जांच दिनांक स्टॉक से मिलान कर भौतिक सत्यापन किया गया। एमएस 20 kl टैंक के भौतिक सत्यापन में कोई अनियमितता नहीं पाई गई। HSD 40 kl के टैंक में भंडारित मात्रा शासन द्वारा निर्धारित छूट सीमा से अधिक पाई गई जो कि संदेहास्पद होने से मौके पर अधिकारियों द्वारा HSD में पाई गई अनियमितता पर HSD का सम्पूर्ण स्टॉक 5169 लीटर को सौरभ धर्मावत से जप्त किया गया। मौके पर HSD के 03 नग नमूने लिए गए है जिसे प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है।
पंप पर मौके पर पीयूसी की स्थापना होना नहीं पाया गया, जबकि परिवेशीय वायु गुणवत्ता के सुधार हेतु जिला टास्क फोर्स द्वारा 20 जून 2025 को जिला स्तरीय निगरानी एवं क्रियान्वयन समिति के बैठक में सभी पेट्रोल पंपों पर 15 दिवस में पीयूसी स्थापित करने हेतु समय सीमा तय कर ऑयल कंपनीज को सख्त निर्देश दिए गए थे कि समय सीमा में पीयूसी नहीं लगाने वाले पेट्रोल पंप पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उक्त पंप पर पीयूसी नहीं लगा होने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पंप पर शौचालय में भी ताला लगा मिला।
जांच कार्यवाही सहायक आपूर्ति अधिकारी सुश्री कल्पना परामाणिक , कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री राहुल शर्मा एवं सुश्री सुचिता दुबे द्वारा की गई। पेट्रोल पंपों के निरीक्षण जांच का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
निर्देश दिए गये हैं कि उपभोक्ताओं को पंप पर नि:शुल्क स्वच्छ पीने का पानी, नि:शुल्क हवा भरने की मशीन की सुविधा,, शौचालय की व्यवस्था आदि दी जाना आवश्यक है। इसमें किसी प्रकार की अव्यवस्था पाए जाने पर कार्रवाई की जायेगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑