देश की बात, आपके शहर से
रिवर्स हो रही वैन से टकराई स्कूटी, इंदौर में 17 साल के छात्र की मौत… छोटी बहन को स्कूल छोड़ने निकला था
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

रिवर्स हो रही वैन से टकराई स्कूटी, इंदौर में 17 साल के छात्र की मौत… छोटी बहन को स्कूल छोड़ने निकला था

इंदौर में लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार मासूम जानें ले रही हैं। गांधी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय भविष्य यादव की मौत हो गई। इंदौर।

Abhishek Raghuvanshi15 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


इंदौर में लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार मासूम जानें ले रही हैं। गांधी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय भविष्य यादव की मौत हो गई।
इंदौर। शहर में लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार मासूम जानें ले रही हैं। गांधी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय भविष्य यादव की मौत हो गई। वह अपनी 13 वर्षीय बहन को स्कूल छोड़ने के लिए बाइक से निकला था, लेकिन रास्ते में एक वैन द्वारा लापरवाही से रिवर्स लिए जाने पर उसकी जान चली गई। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।
कैसे हुई घटना?
घटना सुबह करीब 9.30 बजे की है। संत नगर निवासी भविष्य यादव अपनी बहन को बीपी चिल्ड्रन स्कूल छोड़ने के लिए निकला था। जब वे गायत्री माता मंदिर के पास पहुंचे, तभी एक वैन ने अचानक रिवर्स लिया और बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से भविष्य लोहे के पोल से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बहन दूसरी ओर गिर गई।
राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान भविष्य की मौत हो गई। उसकी बहन की हालत स्थिर है और इलाज जारी है।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि वैन चालक ने बेहद लापरवाही से वाहन को रिवर्स किया था और आसपास के ट्रैफिक का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा।
चालक मौके से फरार
घटना के बाद चालक घायल बच्चों को अस्पताल छोड़कर मौके से फरार हो गया। गांधी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।
पीड़ित परिवार सदमे में
भविष्य के पिता एक किराना दुकान चलाते हैं और वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।
इंदौर में अन्य सड़क हादसे
इसी दिन शहर में दो और हादसों में दो युवकों की जान चली गई –
तिलक नगर थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय आनंद यादव, जो श्रीमाया होटल में कार्यरत था, ड्यूटी के बाद साइकिल से घर लौटते समय तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुआ। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। आनंद मूलतः उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और उसकी छह माह की बेटी है।
विजय नगर क्षेत्र में 24 वर्षीय अक्षय सोलंकी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑