16 ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के निर्देश… प्रभु तौलकांटा वाला कट भी हुआ खतरनाक
इंदौर। इंदौर में सडक़ दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसका एक कारण ब्लैक स्पॉट है। इन ब्लैक स्पॉट के कारण दुर्घटना के बाद घायलों और जान गंवाने वालों का आंकड़ा कम चौंकाने वाला नहीं है।
इंदौर। इंदौर में सडक़ दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसका एक कारण ब्लैक स्पॉट है। इन ब्लैक स्पॉट के कारण दुर्घटना के बाद घायलों और जान गंवाने वालों का आंकड़ा कम चौंकाने वाला नहीं है। प्रशासन ने अब इन ब्लैक स्पॉट की पहचान कर इनके सुधार का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के साथ इसके लिए निगम और यातायात विभाग मिलकर काम कर रहा है। बीते 6 महीनों की बात करें तो इंदौर के कुछ प्रमुख थाना क्षेत्र के 16 ब्लैक स्पॉट में 76 दुर्घटनाओं में 15 लोग जान गंवा चुके हैं और 47 घायल हुए हैं।
बीते दिनों जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में शहर के इन ब्लैक स्पाट पर लगातार होने वाली दुर्घटनाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठा था, जिसके बाद यातायात विभाग ने इन ब्लैक स्पॉट का जायजा लेकर एक रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को सौंपी कि इन ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए यहां सुधार के क्या उपाय किए जा सकते हैं। 1 जनवरी से 30 जून तक इन ब्लैक स्पॉट पर हुए हादसों के आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा दुर्घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र के आईटी पार्क चौराहा ब्लैक स्पॉट पर हुई है। यहां बीते 6 महीने में 15 दुर्घटनाओं में 8 लोग घायल हुए हैं। इसके बाद तेजाजीनगर थाना क्षेत्र के रालामंडल चौराहा ब्लैक स्पॉट ने 11 दुर्घटनाओं में 4 लोगों ने अपनी जान गंवाई, वहीं 6 लोग घायल हुए हैं।
संबंधित विभागों से हुई बात
यातायात विभाग के एसीपी झोन 3 हिन्दूसिंह मुवेल ने बताया कि लगभग सभी झोन के संबंधित अधिकारियों ने संबंधित विभागों से चर्चा कर ब्लैक स्पाट को खत्म करने और सुरक्षा के लिए उपाय बता दिए हैं। झोन 3 में भंवरकुआं थाना क्षेत्र के प्रभु तौलकांटे के पास ही दो दुर्घटना में एक की मौत हो चुकी है और एक घायल हुआ है। इसका सबसे बड़ा कारण तौलकांटा पर रांग साइड आने वाले ट्रक और अन्य गाडिय़ां हैं। यहां मुख्य सडक़ पर कई गलियां मर्ज होती है, जहां तेज गति से वाहन आते हैं। बड़ा जंक्शन होने के बावजूद यहां प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। संबंधित विभाग से चर्चा कर मेन रोड पर मर्ज होने वाली गलियों पर रम्बल स्ट्रीट लगाने की बात कही है। हाईमास्ट, सूचना बोर्ड, रिप्लेक्टर भी लगाए जाएंगे। कोशिश की जाएगी कि प्रभु तौलकांटे पर रांग साइड आने वाले वाहनों पर जल्द ही प्रतिबंध लगाए जाए।
ये हैं प्रमुख ब्लैक स्पॉट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में लवकुश चौराहा, गांधीनगर थाना क्षेत्र में रिजलाय फाटा धार रोड, लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में देवास नाका चौराहा, बेस्ट प्राइज के सामने बायपास रोड, ओमेक्स सिटी बायपास रोड, डीकेथलान के सामने बायपास रोड, टाटा शोरूम के सामने एबी रोड, कनाडिय़ा थाना क्षेत्र में बिचौलीमर्दाना ब्रिज के ऊपर बायपास रोड, आजादनगर क्षेत्र में तीन इमली चौराहा, तेजाजीनगर क्षेत्र में रालामंडल चौराहा, तेजाजीनगर ब्रिज के ऊपर एबी रोड, कैलोद करताल फाटा बायपास रोड, राऊ थाना क्षेत्र में राऊ गोल चौराहा, भंवरकुआं थाना क्षेत्र मे आईटी पार्क चौराहा, विशेष ज्यूपिटर हॉस्पिटल के सामने रिंगरोड और भंवरकुआं थाना क्षेत्र में प्रभु तौलकांटे के पास नेमावर रोड।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले