12 किलोमीटर में से अब तक 4 किलोमीटर टनल का हो चुका है निर्माण पूरा, सीधे गंभीर में जाएगा पानी, सिंचाई के लिए किसान कर सकेंगे इस्तेमाल
इंदौर। इस बार सिंहस्थ में शिप्रा नदी में शुद्ध पानी में श्रद्धालुओं को स्नान करवाया जाएगा, जिसके चलते 700 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च की जा रही है।

इंदौर। इस बार सिंहस्थ में शिप्रा नदी में शुद्ध पानी में श्रद्धालुओं को स्नान करवाया जाएगा, जिसके चलते 700 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च की जा रही है। अभी तक नर्मदा का पानी ही स्नान के लिए करोड़ों रुपए की राशि खर्च कर खरीदना पड़ता था और इंदौर की कान्ह नदी का गंदा पानी भी शिप्रा में मिलता रहा है। अब यह पानी सीधा 100 फीट गहरी टनल के जरिए गंभीर नदी में पहुंचेगा और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के बाद इस पानी का इस्तेमाल किसान सिंचाई के लिए कर सकेंगे। 12 किलोमीटर लम्बी टनल का अभी तक 4 किलोमीटर कार्य पूर्ण भी हो चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्पष्ट निर्देश हैं कि इस बार सिंहस्थ में किसी भी तरह गंदे पानी की शिकायत नहीं आना चाहिए, जिसके चलते यह क्लोज डक्ट प्रोजेक्ट अमल में लाया जा रहा है।
अभी तक हालांकि कान्ह-सरस्वती नदी शुद्धिकरण पर ही एक हजार करोड़ से अधिक की राशि फूंकी जा चुकी है और अब नमामि गंगे प्रोजेक्ट और अमृत 2.0 के तहत भी फिर से कान्ह शुद्धिकरण प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। नगर निगम ने जितने भी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए हैं वे भी कारगर साबित नहीं हो पाए और अभी भी नालों के साथ-साथ नदी में दूषित पानी मिलता है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर कान्ह नदी के गंदे पानी को शिप्रा में मिलने से रोकने के लिए यह क्लोज डक्ट प्रोजेक्ट मंजूर करवाया, जिसमें इंदौर रोड स्थित जमालपुरा से टनल का निर्माण शुरू होकर 12 किलोमीटर तक बनाई जाएगी।
हालांकि जो नई डायवर्शन लाइन डाली जा रही है वह 18 किलोमीटर लम्बी होगी और इससे कान्ह नदी का गंदा पानी बिना शिप्रा में मिले टनल के जरिए सीधे गंभीर में पहुंचेगा और शुद्धिकरण के बाद इस पानी का इस्तेमाल किसान सिंचाई, निर्माण या अन्य कार्यों के लिए कर सकेंगे। जमीन के भीतर 100 फीट गहराई में इस टनल का निर्माण तेज गति से चल रहा है और कल भी अधिकारियों ने इसका अवलोकन किया। चिंतामण जवासिया स्थित सॉफ्ट-2 में उतरकर टनल निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया।
अभी तक लगभग 4 किलोमीटर टनल का निर्माण हो चुका है, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों और तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस टनल की मदद से ही कान्ह नदी का गंदा पानी अंडरग्राउंड निकासी के चलते शिप्रा में नहीं मिलेगा और गंभीर नदी के निचले हिस्से में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से पानी को साफ कर छोड़ा जाएगा, जिसका उपयोग किया जा सकेगा। यह इस तरह का अनूठा प्रोजेक्ट है, जो पहली बार आजमाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह तकनीक अगर सफल रही तो बरसाती नदियों के साथ-साथ सूख चुकी नदियों का जुड़ाव भी इस तरह टनल बनवाकर किया जा सकेगा। ठेकेदार कंपनी को ही 15 साल तक इसका रखरखाव भी करना पड़ेगा और बारिश के बाद जो पानी अधिक जमा होता है उसे भी बायपास करने में आसानी रहेगी। पिछले सिंहस्थ में भी 150 करोड़ रुपए से अधिक की राशि कान्ह डायवर्शन प्रोजेक्ट पर खर्च की गई थी, जिसमें राघोपीपल्या से लेकर केडी पैलेस तक पाइप लाइन डालकर कान्ह के गंदे पानी को डायवर्ट किया गया था, मगर यह योजना कारगर साबित नहीं हुई और गंदा पानी शिप्रा में मिलता रहा, जिसके चलते अब आगामी सिंहस्थ के मद्देनजर यह क्लोज डक्ट प्रोजेक्ट अमल में लाया जा रहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले