1 करोड 69 लाख रुपये कीमत के गारमेंट्स माल ठगी प्रकरण में शातिर दलाल आरोपी मुम्बई(महाराष्ट्र) से क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में धराया।
✓आरोपी के द्वारा फरियादी सहित सभी आवेदकों को झांसे में लेकर विभिन्न राज्यों के व्यापारियों से गारमेंट्स संबंधित माल का ऑर्डर दिलाने के नाम से की थी ठगी।

✓आरोपी के द्वारा फरियादी सहित सभी आवेदकों को झांसे में लेकर विभिन्न राज्यों के व्यापारियों से गारमेंट्स संबंधित माल का ऑर्डर दिलाने के नाम से की थी ठगी।
✓ आरोपियों के द्वारा व्यापारियों से माल के न रूपए वापस दिलवाए, न ही माल वापस कराया।
✓पुलिस रिमांड प्राप्त कर की जाएगी विस्तृत पूछताछ।
अपराध क्रमांक – 60/24
धारा– 316(5), 318(4), 3(5) BNS
घटना दिनांक – 01/07/2024 से 26/03/2025 तक
फरियादी के साथ फ्रॉड हुआ – 1,69,96,876 रुपए के गारमेंट्स माल का
आरोपी का नाम:–
किरीट जडेजा उर्फ कार्तिक उम्र 40 साल निवासी माँडवी जिला कच्छ (गुजरात), हाल पता- जिला थाणे (महाराष्ट्र)
{आरोपी 7 वी तक पढ़ा लिखा है और कपड़ा व्यवसाय में दलाली संबंधित कार्य करना कबूला।}
घटना का संक्षिप्त विवरण – क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा आर्थिक अपराध के विभिन्न प्रकरणों में आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार की जा रही है इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर में गुडबाय फर्म संचालक इंदौर के निवासी फरियादी मुकेश जैन व अन्य रेडीमेड कपडा व्यापारीगण फर्म संचालको के द्वारा शिकायत की गई थी कि आवेदकगण की फर्म से व्यापार करने हेतु जुलाई-अगस्त- 2024 की अवधि में दलाल आरोपी अशोक नारायण गोपलानी तथा साथी आरोपी कार्ति भाई ने संपर्क कर कहा कि आरोपी की फर्म – श्री ईन्द्रेश्वर टेक्सटाईल एजेन्सी जिसका आफिस कृष्णा काम्पलेक्स, गेस हाउस रोड इंदौर पर है, आरोपी अशोक गोपलानी व कार्तिक भाई ने आवेदकगण के कार्यालय पर पृथक-पृथक आकर कहा कि हम आपको बाहर के व्यापारियो से आपको आर्डर दिलवाएंगे, जिसका पेमेंट 30-45 दिन में आपको मिल जाएगा । आरोपीगण बाहर के व्यापारी पार्टियो को पहले अपने आफिस पर बुलाते थे तथा उसके बाद रेडीमेंड कपडा व्यापारियो के यहां पर आर्डर दिलाने के लिए लेकर जाते थे एवं आरोपी ने कहा कि हम आपको जिन भी व्यापारियो से आर्डर दिलवाएंगे वे सभी विश्वस्नीय और भरोसेमंद है तथा आवेदकों को उनका पेमेंट समय पर मिल जाएगा। आरोपियों की बातो पर विश्वास कर आवेदकगणों की फर्म उसके बताए व्यापारियो से व्यापार करने के लिए राजी हो गई। दलाल आरोपियों के द्वारा आवेदकगण की कंपनी से अन्य़ व्यापारियो जैसे– VR ट्रेडिंग मुंबई (महाराष्ट्र), साई इम्पेक्स मुंबई (महाराष्ट्र), हर्षा ट्रेडर्स मुंबई महाराष्ट्र, रायल क्रियेशन (हैदराबाद), V A टैक्सटाईल (हैदराबाद), राशि कलेक्शन हैदराबाद, PWALLS ओवरसीज लि. (बैंगलोर), शिवशक्ति इँडस्ट्रीज कांदीवली (मुंबई), जुबिया टैक्सटाईल तेलंगाना (हैदराबाद), फेब्रिक वर्ल्ड नालगेंडा तेलंगाना, खुशबु इंटरप्रईजेस पाली (राजस्थान) आदि को सभी व्यापारीगण से करीब 1,69,96,876/- रुपयो कीमत का रेडीमेड कपडो का माल आरोपियों के द्वारा दिलवाया तथा आज दिनाँक तक कोई पेमेंट नही प्राप्त हुआ तथा आवेदकों के द्वारा द्वारा बार–बार मांगे जाने पर भी पैसा लौटा नही रहे है न ही दलाल आरोपीगण फोन उठा रहा है आरोपियों के आफिस के पते पर पहुँचे जहां दुकान बंद करके चले गए इस प्रकार आरोपियों के द्वारा धोखाधड़ी की गई।
जिसपर थाना अपराध शाखा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 60/24 धारा 316(5), 318(4), 3(5) BNS का पंजीबद्ध कर उक्त प्रकरण में आरोपियों की तकनीकी जानकारी प्राप्त कर आरोपी (1). किरीट जडेजा उर्फ कार्तिक उम्र 40 साल निवासी जिला कच्छ (गुजरात), वर्तमान निवास- जिला ठाणे (महाराष्ट्र) को मुंबई से पकड़ा।
आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त कर अपराध में सम्मिलित साथी आरोपियों के संबंध में पूछताछ सहित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 19 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 19 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले