देश की बात, आपके शहर से
पति के अफेयर-घरेलू हिंसा से परेशान महिला ने की आत्महत्यासुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप, लिखा-झगड़े के फोटो-वीडियो युवती को भेजता था राहुल
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

पति के अफेयर-घरेलू हिंसा से परेशान महिला ने की आत्महत्यासुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप, लिखा-झगड़े के फोटो-वीडियो युवती को भेजता था राहुल

इंदौर के कनाडिया इलाके के खतरीखेड़ी निवासी 27 वर्षीय नेहा मालवीय ने घरेलू हिंसा और पति के अफेयर से परेशान होकर जहर खा लिया। उपचार के दौरान महिला की अस्पताल में मौत हो गई।

Abhishek Raghuvanshi2 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


इंदौर के कनाडिया इलाके के खतरीखेड़ी निवासी 27 वर्षीय नेहा मालवीय ने घरेलू हिंसा और पति के अफेयर से परेशान होकर जहर खा लिया। उपचार के दौरान महिला की अस्पताल में मौत हो गई। महिला ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें पति राहुल पर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और अफेयर के गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल निजी कंपनी में सेफ्टी इंजीनियर है।
मृतका नेहा मालवीय ने सोमवार शाम अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। नेहा की मां सुनीता ने उन्हें तत्काल एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार शाम को नेहा की मौत हो गई। मृतका का पोस्ट मार्टम आज कराया जाएगा। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
सुसाइड नोट में पति के अफेयर का खुलासा
नेहा ने अपने सुसाइड नोट में पति राहुल मालवीय पर कंपनी में साथ काम करने वाली युवती वर्षा के साथ प्रेम संबंध होने का आरोप लगाया है। नेहा के मुताबिक, वर्षा के कारण पति-पत्नी में झगड़े होते थे और राहुल जानबूझकर उनके झगड़े के फोटो व वीडियो वर्षा को भेजता था। साथ ही, रिश्तेदारों से झूठ कहता था कि उनके पिता को मारती पीटती हूं। उनकी संपति को हड़पने के लिए ऐसा कर रही हूं। कोरोना कॉल में सास बीमार हुई तो बेटी और बेटे छोड़कर भाग जाते थे। तब मैंने ही उनका ध्यान रखा।
दो साल से ससुर बीमार हैं बिस्तर पर हैं। तब भी मैं ही ध्यान रख रही हूं। फिर भी झूठा इल्जाम लगाते हैं। पति घर से भगाना चाहते हैं। उसका अधिकार उस लड़की को देना चाहते हैं। एक लड़की के कहने पर हमारा झगड़ा होता है। समझाने जाती हूं तो मारपीट करते हैं। नंदोई ओर ननद भी इसमें पति का ही साथ देते हैं। इसके साथ ही कई तरह के आरोप नेहा ने अपने नोट में पति राहुल पर लगाए हैं।
मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
मृतका की मां सुनीता ने पुलिस को बताया कि राहुल अक्सर नेहा के साथ मारपीट करता था। सोमवार को भी उसने नेहा को कॉल कर घर बुलाया और मारपीट की। जब मैं पहुंची, तब तक नेहा जहर खा चुकी थी। सुनीता ने यह भी कहा कि राहुल का वर्षा नामक युवती से अफेयर है, जो महू में राहुल के मामा के घर के पास रहती है।
10 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह, 7 साल की बेटी भी
नेहा और राहुल का प्रेम विवाह करीब 10 साल पहले हुआ था। दोनों की एक सात वर्षीय बेटी भी है। बावजूद इसके, बीते कुछ समय से वैवाहिक जीवन में दरारें आ गई थीं। नेहा ने अपने सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि वह घर की सारी जिम्मेदारियां निभा रही थी। सास-ससुर की सेवा से लेकर घर के काम तक। इसके बावजूद उस पर झूठे आरोप लगाए गए।
पुलिस जांच जारी, पति पर दर्ज हो सकता है केस
कनाडिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सुसाइड नोट और परिवार वालों के बयान के आधार पर पति राहुल मालवीय के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है। पुलिस वर्षा और अन्य संबंधियों से भी पूछताछ करेगी जिनका जिक्र सुसाइड नोट में किया गया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 मिनट पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑