इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे डीजीपी:कहा- थानों में सालों से जमें पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया; लव जिहाद की घटनाओं पर पूरी नजर
मध्यप्रदेश पुलिस के मुखिया कैलाश मकवाना रविवार को इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। वे यहां उन्होंने अपराध और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर जिले के पुलिस अफसरों से बात की।
मध्यप्रदेश पुलिस के मुखिया कैलाश मकवाना रविवार को इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। वे यहां उन्होंने अपराध और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर जिले के पुलिस अफसरों से बात की। वहीं आमजन से पुलिस को लेकर सीधे फीडबैक के लिए क्यूआर कोड का अनावरण भी किया। डीजीपी के कंट्रोल रूम पहुंचने पर सीपी संतोष सिंह ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। डीजीपी के आने के पहले राजेंद्र नगर, तेजाजी थाना परिसर की सफाई और रंगरोगन भी किया गया है। तेजाजी थाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें थाने के पुलिसकर्मी राऊ विधायक प्रतिनिधि भानू को सफाई और अन्य व्यवस्था दिखा रहे हैं। बाद में इस वीडियो को हटवाया गया है।
सिंहस्थ से पहले दुरुस्त होगी ट्रैफिक व्यवस्था
इंदौर में डीजीपी कैलाश मकवाना ने राजेन्द्र नगर थाने को आईएसओ प्रमाणित का मोमेंटो दिया। एक मोमेंटो तेजाजी नगर थाने को भी दिया गया। इसके बाद डीजीपी मकवाना ने मीडिया से बात की। उन्होंने दो दिनों से इंदौर-देवास रोड़ पर लग रहे जाम को लेकर कहा कि इसपर प्लानिंग की जा रही है। सिंहस्थ के पहले ट्रैफिक को लेकर और काम किया जाएगा।
इस दौरान ग्रामीण आईजी अनुराग सिंह ने कहा की एक तरफ का मार्ग पूरी तरह से बनवाया गया और कई जगह पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। अभी व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने कहा कि 50 पुलिसकर्मी मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्थित करने पर लगे है।
लव जिहाद की घटनाओं पर लगातार एक्शन ले रहें
डीजीपी से सोनम रघुवंशी के हत्याकांड पर इंदौर में फरारी काटने के सवाल में कहा कि शहर इतना बढ़ा है। कई लोगों की जानकारी नहीं मिलती। इतनी गलियां और बिल्डिंग है। ऐसे में सबकी जानकारी रखना मुश्किल है।
इंदौर और भोपाल में लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं पर उन्होंने कहा कि अफसरों को इसके लिए विशेष दिशा निर्देश दिए गए है। इस पर वह बराबर नजर बनाए हुए है। उन्होंने प्रदेशभर में नक्सली घटनाओं पर रोकथाम को लेकर भी बात कही।
थानों में लगातार बदलाव कर रहें
डीजीपी कैलाश मकवाना ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि उन्होंने थानों में सुधार के लिए कई सालों से जमे पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। इससे पुलिस की कार्य प्रणाली में जल्द सुधार दिखेगा। इंदौर में पुलिसकर्मियों की लिस्ट में हुई गड़बड़ी को लेकर कहा कि काफी लोगों के ट्रांसफर हुए है। जो बच गए हैं, उनके नामों पर भी जल्द विचार कर हटा दिया जाएगा। अगर थानों से जानकारी छिपी है तो गड़बड़ी करने वालों पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि थानों का बल भी बढ़ाया जाएगा। वहीं नए थानों की सीमा देखकर उन पर भी काम किया जाएगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
