
एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग का मोबाइल उस वक्त चोरी हो गया, जब वे सब्जी लेने बाजार गए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 65 वर्षीय मनोहर प्रजापत, निवासी वैष्णो देवी कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे रविवार को छोटा बागड़दा इलाके में सब्जी खरीदने गए थे। उनका मोबाइल शर्ट की आगे की जेब में रखा था। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी बदमाश ने जेब से मोबाइल चुरा लिया।
मामले की शिकायत के बाद एरोड्रम पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।
