
इंदौर जिले में आज अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कौल ने कलेक्टर कार्यालय, गंजी कंपाउंड स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम मशीनों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन संबंधी विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। निरीक्षण के समय अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र रघुवंशी, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री अंतिम दुबे तथा मास्टर ट्रेनर श्री आर.के. पाण्डेय भी उपस्थित थे।
