गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अभिनव पहल।
संस्थाओं के पदाधिकारी-सदस्यों, नगर निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण, सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक।
संस्थाओं के पदाधिकारी-सदस्यों, नगर निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण, सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक।
लिये गये अनेक महत्वपूर्ण निर्णय-कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने समयसीमा तय कर अमल करने के दिए निर्देश।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज इंदौर में गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं संबंधी समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और सकारात्मक निराकरण के लिए अभिनव पहल करते हुए संयुक्त बैठक ली। इस बैठक में संबंधित गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारी-सदस्यों, नगर निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण, सहकारिता आदि विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर. पी. अहिरवार, उप पंजीयक सहकारिता श्री मदन गजभिए भी उपस्थित थे।
बैठक में देवी अहिल्या गृह निर्माण सहकारी संस्था, न्याय नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था, रघुवंशी गृह निर्माण सहकारी संस्था, वेद माता गृह निर्माण सहकारी संस्था, ग्रीन पार्क गृह निर्माण सहकारी संस्था, मजदूर पंचायत गृह निर्माण सहकारी संस्था, नवभारत गृह निर्माण सहकारी संस्था एवं जागृति गृह निर्माण सहकारी संस्था संबंधी समस्याओं के निराकरण के संबंध में चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने उपरोक्त एक-एक गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं की समस्याओं और उनके निराकरण के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संस्थाओं के सदस्यों को आश्वस्त किया कि विधिक तरीके से आगे बढ़कर सभी पात्र सदस्यों को उनका अधिकार दिलाया जाएगा। इसके लिए सभी के सहयोग से समन्वित प्रयास करते हुए तेजी से हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के सदस्यों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और सकारात्मक निराकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उनके अमल के लिए समय सीमा भी तय की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि जो पात्र सदस्य हैं उन्हें शीघ्र भूखंड आवंटित किए जाएं। जिन संस्थाओं के निर्वाचन होना है, उनके शीघ्र निर्वाचन कराए जाएं। सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी रूप से समयसीमा में संपन्न की जाए। पात्र सदस्यों को उनके अधिकार नहीं दिए जाने पर संबंधित गृह निर्माण सहकारी संस्था के पदाधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में देवी अहिल्या गृह निर्माण सहकारी संस्था के समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि जाँच दल द्वारा प्रस्तुत जाँच रिपोर्ट में उल्लेखित पात्र एवं अपात्र सदस्यों की जानकारी को दृष्टिगत रखते हुए वैधानिक दस्तावेजों के आधार पर वरियता सूची का निर्धारण आगामी 15 दिवस में अनिवार्य रूप से कर लिया जाए। समय अवधि में निर्णय नहीं लेने पर संचालक मंडल के पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
न्याय नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था के समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि संचालक मंडल का निर्वाचन शीघ्र कराया जाए। अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण को रोकने एवं हटाने की कार्रवाई शीघ्र की जाए। नामांतरण की प्रक्रिया भी नियमानुसार तेज की जाए।
नवभारत गृह निर्माण सहकारी संस्था की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि संचालक मंडल का निर्वाचन शीघ्र कराया जाए।
रघुवंशी गृह निर्माण सहकारी संस्था की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि भूमि अधिग्रहण के संबंध में न्यायालयीन आदेश एवं प्रचलित विधिक प्रक्रिया के संबंध में इंदौर विकास प्राधिकरण से प्रतिवेदन लिया जाए।
जागृति गृह निर्माण सहकारी संस्था की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि पात्र सदस्यों को भूखंड का शीघ्र कब्जा दिलाया जाए। प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा जप्त रिकॉर्ड को वापस लिया जाए। संस्था का ऑडिट भी जल्द कराया जाए।
वेद माता गृह निर्माण सहकारी संस्था की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि ईडब्ल्यूएस और बंधक प्लाटों को मुक्त करने और मास्टर प्लान के रोड के संबंध में कॉलोनी सेल द्वारा आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाए।
ग्रीन पार्क गृह निर्माण सहकारी संस्था की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि संस्था से संबंधित प्राप्त शिकायतों का निराकरण 15 दिन में करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। साथ ही मजदूर पंचायत गृह निर्माण सहकारी संस्था संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के भी निर्देश दिये गये।
बैठक में सहकारिता विभाग के उप पंजीयक श्री मदन गजभिए ने गृह निर्माण सरकारी संस्थाओं की वर्तमान स्थिति, विधिक स्थिति तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले