देश की बात, आपके शहर से
सास को खींचकर टायलेट में ले गई बहू, वहां रखा पत्थर सिर पर बार-बार मारकर ले ली जान
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

सास को खींचकर टायलेट में ले गई बहू, वहां रखा पत्थर सिर पर बार-बार मारकर ले ली जान

इंदौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बहू ने अपनी सास की हत्या कर दी। मृतका की पहचान 47 वर्षीय गोमती पत्नी कौशल चौधरी के रूप में हुई है।

Abhishek Raghuvanshi23 जून 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बहू ने अपनी सास की हत्या कर दी। मृतका की पहचान 47 वर्षीय गोमती पत्नी कौशल चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम को गोमती और उनकी बहू नेहा के बीच विवाद हो गया, जो इतना बढ़ गया कि नेहा ने गोमती को खींचकर शौचालय में ले जाकर पत्थर से उनके सिर पर
इंदौर। सोनम द्वारा पति राजा की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बहू द्वारा सास की हत्या का मामला सामने आ गया। रिश्ते को कलंकित करने वाली इस घटना ने एक बार फिर इंदौर को शर्मशार कर दिया है। बहू ने सास के सिर पर पत्थरों से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 47 वर्षीय गोमती पत्नी कौशल चौधरी निवासी शीतल नगर का रविवार शाम करीब सात बजे बहू 25 वर्षीय नेहा पत्नी संदीप से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
तब तक सिर पर मारती रही जब तक मौत नहीं हो गई
विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि गुस्से में बहू अपनी सास को खींचकर शौचालय में ले गई और वहां रखे पत्थर से उनके सिर पर कई वार कर दिए। बहू सिर पर गुस्से में तब तक वार करती रही, जब तक उसकी जान नहीं चली गई।
घटना के बाद पति और बेटा घर पहुंचे तो शौचालय में गोमती लहुलहान पड़ी हुई थी, पुलिस को सूचना देकर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपित बहू को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि नेहा और संदीप की शादी एक वर्ष पहले हुई थी।
सास बोलती थी, बच्चों को खा जाएगी
संदीप मजदूरी करता है। नेहा ने बताया कि सास गोमती उसे बार-बार ताने मारती थी। कहती थी कि बच्चों को खा जाएगी, उन्हें कभी खुश नहीं रहने देगी। इस कारण रोजाना विवाद होते थे।
तानों से परेशान हो गई थी। शाम को विवाद के बाद झूमाझटकी हुई। फिर शौचालय में रखे पत्थर से वार कर दिया। पुलिस ने बताया कि नेहा ज्यादा बात नहीं कर पा रही है। उसकी मानसिक स्थिति अभी ठीक नहीं है। घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
सुबह ही शिकायत लेकर पहुंची थी
परिवार का आरोप है कि रविवार सुबह ही गोमती अपनी बहू की शिकायत लेकर थाने पर पहुंची थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। आठ दिन पहले भी वह शिकायत लेकर पहुंची थी। मगर पारिवारिक मामला कहकर पुलिस ने वापस भेज दिया था। पुलिस का कहना है कि थाने में शिकायत नहीं आई।
गर्दन पर भी मिले निशान
बताया जा रहा है कि गोमती के गले पर भी निशान मिले हैं। आशंका है कि नेहा ने पहले गला घोंटकर मारने का प्रयास किया होगा। इसके बाद उसने शौचालय में ले जाकर पत्थर से हमला किया। स्वजन ने बताया कि गोमती और नेहा के बीच विवाद चल रहा था।
इसके चलते शनिवार को नेहा ने छत पर जाकर आत्महत्या की भी कोशिश की थी। वह बार-बार परिवार के सदस्यों को आत्महत्या करने की धमकी देती थी। इस पर भोपाल स्थित नेहा के मायके में फोन लगाकर उसे लेकर जाने की बात कही थी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑