सिंधिया के सामने अमिताभ बच्चन की कॉलर ट्यून की शिकायत लेकर पहुंचे पूर्व विधायक गुप्ता, जवाब मिला-मैं भी इससे परेशान हूं.
इंदौर। इन दिनों अधिकांश मोबाइल यूजर्स कॉल करते समय अमिताभ बच्चन की आवाज वाली साइबर फ्रॉड कॉलर ट्यून से परेशान हैं। ट्यून खत्म होने के बाद ही कॉल लग पाता है।
इंदौर। इन दिनों अधिकांश मोबाइल यूजर्स कॉल करते समय अमिताभ बच्चन की आवाज वाली साइबर फ्रॉड कॉलर ट्यून से परेशान हैं। ट्यून खत्म होने के बाद ही कॉल लग पाता है। आज यानी शनिवार को केंद्रीय पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता इसकी शिकायत लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले।
पूर्व विधायक गुप्ता ने मंत्री से कहा कि इमरजेंसी में फोन लगाते हैं तो अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देती है। खासकर बुजुर्गों, मरीजों और व्यापारिक वर्ग के लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तब मंत्री सिंधिया भी उनसे बोल पड़े कि हां, यह सही बात है, मैं भी इससे परेशान हूं। कॉल लगाने में हो रही देरी को लेकर पूर्व विधायक गुप्ता ने मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि कॉलर ट्यून बजने के कारण मोबाइल कॉल लगाने में बार-बार विघ्न उत्पन्न हो रहा है। इससे कॉल डायलिंग में देरी, कॉल ड्रॉप और कनेक्टिविटी की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। कई बार इमरजेंसी में लोगों से बात नहीं हो पाती। विधायक ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट के खिलाफ अभियान आवश्यक है, परंतु मोबाइल कॉल के समय बजने वाली कॉलर ट्यून के स्थान पर अन्य वैकल्पिक माध्यमों जैसे एसएमएस, सोशल मीडिया, टीवी-रेडियो या अन्य प्रचार माध्यमों से इस जागरूकता को आगे बढ़ाया जाए।
सिंधिया ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
सिंधिया ने कहा कि आपकी मांग जायज है। अर्जेंट में कॉल लगाने पर काफी कठिनाई होती है। कई उपभोक्ताओं ने भी पहले शिकायत की है। मैं तुरंत इस पर कार्रवाई करूंगा l सिंधिया ने आगे कहा कि हम तकनीकी समाधान की दिशा में कार्य कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
गुप्ता की पीठ को बना दिया टेबल
सिंधिया, गुप्ता के ज्ञापन पर साइन करना चाहते थे, लेकिन वहां कोई टेबल आदि नहीं होने से इधर-उधर देखने लगे। तभी सिंधिया ने गुप्ता को पीछे घूमने को कहा। इसके बाद उन्होंने गुप्ता की पीठ पर रखकर साइन कर दिए। सिंधिया ने पत्र कार्रवाई के लिए अफसरों को दे दिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 13 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 13 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले