
इंदौर की बाणगंगा पुलिस अनवर डकैत उर्फ कादरी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। उसके घर के साथ रिश्तेदारों के यहां भी पुलिस ने दबिश दी। लेकिन उसके बारे में जानकारी नहीं मिली। पकड़ाए आरोपियों से पुलिस काे जानकारी लगी कि साहिल के पिता की अनवर से दोस्ती है। साहिल भी अनवर से मिलता था। इसी दौरान उन्हें हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए रुपए का लालच दिया। इसके चलते साहिल और उसके साथी अफजल ने हिंदू लड़कियों से सोशल मीडिया पर दोस्ती की और उन्हें अपने जाल में फंसाया।
बाणगंगा टीआई सियाराम गुर्जर ने बताया की पार्षद अनवर कादरी की तलाश की जा रही है। दोनों पकड़ाए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि साहिल के पिता से अनवर की दोस्ती थी। इस कारण दोनों का मिलना-जुलना होता था। साहिल को अनवर ने हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए झांसे में लिया। उसने कहा कि उसे इस काम का अच्छा पैसा मिलेगा। साहिल से कहा कि अगर उसका कोई दोस्त हो तो उसे भी इस काम में शामिल करे। साहिल ने अनवर की बातों में आकर लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके लिए साहिल और अफजल को अनवर ने नकद रुपए भी उपलब्ध कराए।
अनवर की गिरफ्तारी के बाद होगा खुलासा
फरार अनवर की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं। अनवर ने साहिल और अफजल के अलावा और भी लड़कों को इस तरह की फंडिंग की थी। उसके अभी अजमेर और मुंबई में रिश्तेदारों के यहां जाने का सुराग मिला है।
तीनों भाईयों पर दर्ज हैं कई केस
अनवर के अलावा उसके भाई अज्जू डकैत और फिरोज पर भी कई अपराध दर्ज हैं। अज्जू हत्या और लूट जैसे गंभीर मामले में जेल में बंद रह चुका है। आजाद नगर इलाके में वह गैंग संचालित करता है। पुलिस के मुताबिक अनवर के साथ इस स्कैंडल में कौन लोग शामिल हैं, इसे लेकर भी जांच की जा रही है।
