देश की बात, आपके शहर से
✓शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम से ठगी करने वाली गैंग का शातिर आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार।
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

✓शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम से ठगी करने वाली गैंग का शातिर आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार।

✓SAMCO ऐप के माध्यम से शेयर मार्केट में कई गुना प्रोफित देने के नाम से लिए थे फरियादी से 10 लाख 36 हजार 700 रुपए। ✓प्ले स्टोर से SAMCO OTC Trading का फर्जी सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवाकर, कराए थे फरियादी से रुपए इन्वेस्ट।

Abhishek Raghuvanshi13 जून 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

✓SAMCO ऐप के माध्यम से शेयर मार्केट में कई गुना प्रोफित देने के नाम से लिए थे फरियादी से 10 लाख 36 हजार 700 रुपए।

✓प्ले स्टोर से SAMCO OTC Trading का फर्जी सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवाकर, कराए थे फरियादी से रुपए इन्वेस्ट।

✓ठग गैंग के द्वारा फरियादी को इंस्टॉल करवाए फर्जी Samco ऐप में दिखाया जाता था इन्वेस्ट अमाउंट पर कई गुना प्रॉफिट।

✓आरोपी का बैंक खाता विभिन्न राज्यों से अन्य शिकायतों में पहले से है फ्रिज।

✓आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा जिला इंदौर में पंजीबद्ध है धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में अपराध।

अपराध क्रमांक 65/2025धारा– 318(4) ,316(5) BNS

आरोपी का नाम – आयुष काला उर्फ छोटु जैन उम्र 23 साल नि. गांधी नगर इंदौर {Ba की पढ़ाई किया हुआ है और पिताजी के साथ कोल्ड्रिंक्स एवं वॉटर सप्लाई का काम करता है।}

इंदौर शहर में ऑनलाइन फ्रॉड और धोखाधड़ी संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड एवं सोशल मीडिया संबंधित अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में अपराध शाखा में एक लॉ स्टूडेंट फरियादी प्रशांत राठौर निवासी इन्दौर ने शिकायत की थी जिसमें फरियादी ने बताया की मुझे दिनांक 16-12-2024 को SAMCO SECURITIES LIMITED नामक व्हॉट्सअप्प ग्रुप में जोडा गया । उक्त ग्रुप में शेयर्स को खरीदने व बेचने पर 15 से 20 प्रॉफिट प्रतिशत के मैसेज आना शुरु हो गये। इसके बाद से मुझे VFIP-706 – prasant rathore नाम के ग्रुप में एड किया गया जिसें ग्रुप एडमिन ने स्वयं को शांभवी नाम होना बताया, उक्त ग्रुप मे 6 माह के अंदर 800% रिटर्न के मैसेज आने लगे। तब उन्हें देखकर मेरे द्वारा एडमिन को मैसेज किया और हमारी बात शेयर व आईपीओ खरीदने के लिए होने लगी। मेरे द्वारा एडमिन शांभवी के कहने पर प्ले स्टोर से SAMCO एप डाउनलोड किया था। मेरे द्वारा उक्त SAMCO OTC TRADING ACCOUNT में लॉगिन कर शांभवी के कहने पर उक्त एप में मेरे BANK के खाते से कहे अनुसार BANK खातों में 50,000, दिनांक 27-12-24 को 38,000/- रु ट्रांसफर किये गये । उक्त राशि मुझे प्राफिट के साथ मेरे SAMCO OTC TRADING ACCOUNT में दिखाई देने लगी। उसके बाद शांभवी द्वारा मुझे बताया कि “IPO में इन्वेस्ट करने पर ज्यादा प्राफिट होगा एवं आप IPO में इन्वेस्ट तभी कर पाएगे जब आप अपने खाते से एप पर दिखाए अज्ञात बैंक खातो में पैसा ऑनलाईन ट्रांसफर करेगे। मेरे द्वारा अपने बैंक से उनके द्वारा दिये गये विभिन्न बैंक खातो में विभिन्न राशिया 2,07,700/-, 41,000/-, 5,00,000/-, 2,00,000/- रु ऑनलाईन ट्रांसफर कर दिये थे उसके बाद मेरे द्वारा SAMCO APP से शेयर व आईपीओ खरीदे व बेचे गये। मेरे द्वारा कुल जमा राशि 10,36,700/- रु पर मुझे 38,37,818/- रु की राशि का प्रॉफिट जोडकर कुल 48,75,418/- रु की राशि उक्त SAMCO APP पर दिखाई देने लगी। दिनांक 28-01-25 को जब मेरे द्वारा उक्त SAMCO APP से WITHDWAW करने की कोशिश की तो उनके द्वारा राशि निकालने पर रोक लगा दी गई। जब मेरे द्वारा शांभवी से इस संबंध में चेट की तो उनके द्वारा मुझे प्रॉफिट अमाउंट पर 5% चार्जेस व 15% केपीटल गेन टैक्स के नाम पर 7,67,563/- रु की माँग करी तब मुझे समझ आ गया कि उक्त संदिग्ध व्यक्तियो द्वारा मेरे साथ धोखाधड़ी की गई है तथा SAMCO APP में शेयर व आईपीओ लगाने के नाम पर मुझे छलपूर्वक कुल 10,36,700/- रु की ठगी की गई है। फरियादी की शिकायत पर अपराध शाखा इंदौर के अपराध क्रमांक 65/25 धारा 318(4),316(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में क्राइम ब्रांच इंदौर टीम के द्वारा

आरोपी (1). आयुष काला उर्फ छोटु जैन उम्र 23 साल नि. गांधी नगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया।आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ कार्टनुसने बताया कि वह ऑनलाइन ठग गैंग के संपर्क में आया और उनके निर्देशन में अपना बैंक खाता 15 हजार रुपए प्रॉफिट के लालच में गैंग को प्रोवाइड करवाया साथ ही आरोपी के बैंक खाते में फरियादी से ठगे गए 2 लाख 7 हजार रूपये प्राप्त हुएं थे। आरोपी से अपराध में संलिप्त साथीगण के संबंध में पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड प्राप्त करने सहित, प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

★★★★ “साइबर एडवाइजरी”★★★★

(1). अच्छे मुनाफे के लालच में शेयर एडवाइजरी कंपनी की विश्वसनीयता की जांच किए बिना कभी भी इन्वेस्टमेंट न करें।

(2). ट्रेडिंग हेतु “सेबी” द्वारा समय समय पर जारी निर्देशों एवं नियमों का पूरा ध्यान रखें ।

(3). अपने ट्रेडिंग डीमेट अकाउंट के आईडी –पासवर्ड अनजान व्यक्ति से साझा न करे।

(4). सोशल मीडिया ग्रुप में दिखाए गए लुभावने ऑफर्स के लालच में आकर किसी भी टेलीग्राम, व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि में प्राप्त फर्जी लिंक पर क्लिक न करें और फर्जी लिंक माध्यम से प्राप्त apk software को भी डाउनलोड न करे।

(5). किसी भी तरह से फ्रॉड होने पर तत्काल अपने नजदीकी थाने या Ncrp पोर्टल/1930 पर कॉल या क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की साईबर हेल्पलाइन पर कॉल करे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 5 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 5 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑