
नारकोटिक्स विंग ने एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वह शहर में तस्करी करने की फिराक में था। नारकोटिक्स विंग ने बुधवार देर रात मांगलिया सेंटर पॉइंट के पास ब्रिज के नीचे खड़े आगर मालवा के एक तस्कर अरबाज खान पिता सरफराज खान को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल तथा 1.53 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त की।
