धोखेबाज प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी पर भड़के स्टूडेंट्स : अपनी वाजिब मांगों को लेकर स्टूडेंट्स का फूटा गुस्सा, यूनिवर्सिटी 11 लाख फीस लेने के बाद भी नहीं लगवा पाई प्लेसमेंट और इंटर्नशिप
इंदौर।
इंदौर। स्टूडेंट्स के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के प्रबंधक ने कुछ दिन पहले ही प्रदर्शन के बाद शनिवार को स्टूडेंट्स से मीटिंग लेने का फैसला किया था, जिसमें प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के मुद्दों पर बात होना थी। लेकिन शनिवार आते ही प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों का ढर्रा वैसा का वैसा ही रहा। मीटिंग के लिए जब स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी पहुंचे तो गेट पर जंजीर और ताले एसे लगा रखे थे, जैसे कोई जंग लड़ने आने वाला हो। सोमवार के दिन स्टूडेंट्स ने कॉलेज आकर फैकल्टीज से अपनी हक की मांग की, लेकिन कोई कुछ जवाब नहीं दे पाया। खास बात यह कि कॉलेज का वीसी सुधीर प्रधान स्टूडेंट्स के डर से पहले ही पतली गली पकड़कर भाग निकला।
आपको जानकर बड़ी हैरानी होगी की करोड़ों रुपए लगाकर बनाई प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी सिर्फ स्टूडेंट्स के साथ धोखाधड़ी का काम कर रही है। शिक्षा के नाम पर स्टूडेंट्स को लूटा जा रहा है। थोड़े दिन पहले हुए छात्रों के प्रदर्शन के बाद उन्होंने एसडीएम घनश्याम धनगर को यूनिवर्सिटी द्वारा की गई धोखाधड़ी की शिकायत की थी। इसपर शनिवार को यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स से मीटिंग करने का फैसला लिया था। शनिवार जब स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी पहुंचे तो गेट पर सुरक्षाकर्मी थे। गेट पर भी जंजीर बंधी थी। स्टूडेंट्स की एक कमरे में प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के बोर्ड मेम्बर जितेंद्र जैन, वाईस चांसलर सुधीर प्रधान सहित अन्य फैकल्टीज से प्लेसमेंट, इंटर्नशिप और फीस के मुद्दों पर चर्चा हुई तो वह उस समय स्टूडेंट्स को जवाब नहीं दे पाए। इसपर स्टूडेंट्स ने उनका जमकर विरोध किया। स्टूडेंट्स ने रजिस्टार आयुषी काबरा के केबिन में घुसकर अपने हक की मांग की तो आयुषी कैमरे से अपना मुंह छुपाते नजर आई। वहीं, अन्य फैकल्टी भी भीगी बिल्ली बन खड़ी रही। सोमवार के दिन भी यूनिवर्सिटी में ऐसा ही मंजर रहा। स्टूडेंट्स अपनी मांगों को लेकर जब भी प्रबंधक के पास शिकायत लेकर जाते है तो वह उनको रवाना कर देता है। अब तो यह हाल है कि स्टूडेंट्स को देखते ही यूनिवर्सिटी का जिम्मेदार व्यक्ति भागने में लगा रहता है। छात्रों का कहना है की एडमिशन में बोले गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया गया है। कॉलेज अब बोल रहा है कि स्टूडेंट्स को बॉम्बे हॉस्पिटल वाली प्रेस्टीज की ब्रांच में प्लेसमेंट के किए भेज दो, लेकिन यह तो सरासर गलत है। बॉम्बे हॉस्पिटल वाली ब्रांच की फीस तकरीबन चार लाख के आस-पास है। यूनिवर्सिटी की 11 लाख है। अगर वहीं सर प्लेसमेंट लेना होता तो हम लोन लेकर लाखों रुपए बर्बाद क्यों करते।
यह है पूरा मामला…
यूनिवर्सिटी में आखरी सेमेस्टर आते ही जब स्टूडेंट्स ने प्रबंधक से इंटर्नशिप और प्लेसमेंट की मांग की तब उसने टरका दिया। चार से पांच महीने बीत जाने के बाद जब स्टूडेंट्स ने प्रबंधक से सवाल किया तो वह मुकर गए। स्टूडेंट्स को पुलिस की धमकी देने लगे। इससे गुस्साए छात्रों ने प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि एडमिशन से समय हमसे 11 लाख फीस ली गई। कहा गया था कि 8 से 10 लाख का प्लेसमेंट लगेगा, 30 से 50 हजार तक की इंटर्नशिप मिलेगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। छात्रों की फीस लेकर प्रबंधक और मालिक ने सिर्फ अपनी जेबें गर्म की है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले